Indian Railway: मालवा एक्सप्रेस ट्रेन शुजालपुर, सीहोर, हिरदाराम नगर, निशातपुरा, बीना, ललितपुर और झांसी नहीं जाएगी।

HighLights
- अगासौद रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमाडलिंग कार्य की वजह से रूट डायवर्ट हुआ
- मालवा एक्सप्रेस उज्जैन, मक्सी, रुठियाई और गुना होकर ग्वालियर पहुंचेगी
- डॉ. आंबेडकर नगर-कटरा और वेरावल-जबलपुर एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। झांसी मंडल के अगासौद रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमाडलिंग कार्य के चलते डॉ. आंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल कटरा के बीच चलने वाली मालवा एक्सप्रेस (Malwa Express) का मार्ग परिवर्तित किया गया है। यह ट्रेन (Indian Railway) 15 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन इसी मार्ग का उपयोग करेगी।
उज्जैन-मक्सी के बाद रुठियाई-गुना होकर जाएगी ट्रेन
ट्रेन डॉ. आंबेडकर नगर, इंदौर, देवास, उज्जैन, मक्सी, हरदा, हिरदाराम नगर, निशातपुरा, बीना, ललितपुर, झांसी और ग्वालियर होते हुए कटरा जाती थी। परिवर्तित मार्ग में उज्जैन, मक्सी, रुठियाई और गुना होकर ग्वालियर पहुंचेगी। इसके चलते ट्रेन शुजालपुर, सीहोर, हिरदाराम नगर, निशातपुरा, बीना, ललितपुर और झांसी नहीं जाएगी।