Site icon Mahakal Mandir News

महाकाल महोत्सव में प्रस्तुति देंगे शंकर महादेवन व सोना महापात्रा, लोक संस्कृति के रंग भी बिखरेंगे


उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 14 से 18 जनवरी तक पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव आयोजित होगा। इसमें शंकर महादेवन, सोना महापात्रा जैसे कलाकार प्रस् …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 03 Jan 2026 09:42:39 AM (IST)Updated Date: Sat, 03 Jan 2026 09:42:39 AM (IST)

पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव होगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 14 से 18 जनवरी तक महाकाल महोत्सव आयोजन
  2. शंकर महादेवन, सोना महापात्रा देंगे प्रस्तुति
  3. महाकाल महालोक में होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 14 से 18 जनवरी तक पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव होगा। इसमें शंकर महादेवन व सोना महापात्रा जैसे प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे। भोपाल के भारत भवन में महाभारत का मंचन भी होगा। 2100 साल पहले उज्जयिनी के सम्राट विक्रमादित्य भी शिव महोत्सव का आयोजन किया करते थे।

वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि 14 जनवरी को शाम सात बजे श्री महाकाल महालोक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समारोह का शुभारंभ करेंगे। प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी, राज्य सभा सदस्य संत बालयोगी उमेशनाथ, सांसद अनिल फिरोजिया, निगम सभापति कलावती यादव मौजूद रहेंगे।

यह कलाकार देंगे प्रस्तुति

14 जनवरी : शाम 7 बजे : शंकर महादेवन सिद्धार्थ व शिवम के साथ प्रस्तुति देंगे।

15 जनवरी : शाम 7 बजे : द ग्रेट इंडियन क्वायर मुंबई की प्रस्तुति होगी।

16 जनवरी : शाम 7 बजे : सोना महापात्रा की प्रस्तुति होगी।

17 जनवरी : शाम 7 बजे : श्रेयश शुक्ला, विपिन अनेजा की प्रस्तुति होगी।

18 जनवरी : शाम 7 बजे : शिव केंद्रित नृत्य नाट्य की प्रस्तुति होगी।



Source link

Exit mobile version