Mahakal Mandir News

महाकाल मंदिर में बेहतर प्रबंधन के लिए बनाए जाएंगे पांच न्यास, प्रबंध समिति की बैठक में लिए गए ये निर्णय


उज्जैन महाकाल मंदिर में बेहतर प्रबंधन के लिए पांच नए न्यास बनाए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 05 May 2026 11:36:44 AM (IST)Updated Date: Tue, 05 May 2026 11:36:44 AM (IST)

महाकाल मंदिर में बेहतर प्रबंधन के लिए बनाए जाएंगे पांच न्यास, प्रबंध समिति की बैठक में लिए गए ये निर्णय
कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. महाकाल मंदिर में व्यवस्थाओं के लिए पांच नए न्यास बनाए जाएंगे
  2. अन्न क्षेत्र, भक्त निवास और सेवाएं अलग-अलग संचालित होंगी
  3. क्यूआर कोड बैरियर और ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में व्यवस्थाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए पांच नए न्यास बनाए जाएंगे। इनके माध्यम से अन्न क्षेत्र, भक्त निवास, पारमार्थिक गतिविधियों का संचालन, शैक्षणिक तथा चिकित्सा सेवा जैसे प्रकल्प पृथक-पृथक संचालित होंगे। यह निर्णय शनिवार को कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया है।

मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि बैठक में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं व सिंहस्थ की तैयारियों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें महाकाल महालोक में 11 करोड़ की लागत से फैब्रिकेशन शेड, संध्या एवं शयन आरती के महत्व का प्रचार-प्रसार, क्यूआर कोड आधारित फैल्प बैरियर लगाने, महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र में अन्नदान/भोजन की आनलाइन बुकिंग, 80 नई दानपेटियां लगाने, मंदिर समिति के कर्मचारियों को वेतन के साथ महंगाई भत्ता देने और सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था के विस्तारित का निर्णय शामिल है।



Source link

Exit mobile version