Site icon Mahakal Mandir News

महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, भस्म आरती में हुए शामिल, मां बगलामुखी के भी किए दर्शन


भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर आज तड़के बाबा महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए। गंभीर ने उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर म …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 16 Jan 2026 09:01:50 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Jan 2026 09:01:50 AM (IST)

महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए गौतम गंभीर।

HighLights

  1. उज्जैन का विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर।
  2. महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए गौतम गंभीर।
  3. गौतम गंभीर ने भस्म आरती के भी किए दर्शन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर आज तड़के बाबा महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए। गंभीर ने उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली दिव्य भस्मारती में शिरकत की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

बगलामुखी धाम में की विशेष पूजा

आगर मालवा भारत के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं वर्तमान में टीम इंडिया से जुड़े गौतम गंभीर नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। यहाँ उन्होंने विधिवत दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान उन्होंने देश की सुख-शांति, समृद्धि एवं सफलता की कामना की। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।



Source link

Exit mobile version