Mahakal Mandir News

पत्नी ने प्रेमी से करवा दी पति की हत्या, खेत में शराब पिलाई और सिर पर पत्थर मार दिया; MP के उज्जैन जिले की घटना


उज्जैन जिले के पिपलियाडाबी गांव में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 09:51:03 AM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jun 2026 10:00:41 AM (IST)

पत्नी ने प्रेमी से करवा दी पति की हत्या, खेत में शराब पिलाई और सिर पर पत्थर मार दिया; MP के उज्जैन जिले की घटना
शादीशुदा महिला का 5 साल से दूसरे व्यक्ति से चल रहा था अफेयर। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पत्नी और उसके प्रेमी ने रची थी हत्या की साजिश
  2. अपनी खेती की जमीन बेचने वाला था पति
  3. पुलिस ने दो दिन में ही हत्या का खुलासा किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, उन्हेल/नागदा जंक्शन। गांव पिपलियाडाबी के एक खेत में शनिवार को शव मिला था। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मिलने में बाधा डालने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने की योजना बनाई थी। प्रेमी ने खेत पर ले जाकर उसे शराब पिलाई और खेत पर रखे पत्थरों से सिर में वार किए, जिससे मौके पर ही मृत्यु हो गई।

दो दिन पूर्व गांव पिपलियाडाबी में गांव के ही भारतसिंह पुत्र भगवानसिंह राजपूत का शव खेत पर पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ की। पूछताछ में पता चला कि मृतक की पत्नी सोना कुंवर के गांव के ही जितेंद्रसिंह से लगभग 5 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

खेती की जमीन बेचने जा रहा था

शराब पीकर मृतक पत्नी के साथ इस बात को लेकर मारपीट करता था। इससे परेशान होकर अपनी कृषि भूमि बेचने जा रहा था। इसकी जानकारी लगने पर पत्नी व प्रेमी ने भारतसिंह को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। 29 मई को जितेंद्र रात्रि 10 बजे भारतसिंह को उसी के खेत पर शराब पिलाने ले गया, वहां शराब पिलाई।

पत्नी और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार

खेत पर पड़े पत्थर से जितेंद्र ने भारतसिंह के सिर पर वार किए, जिससे मौके पर ही भारतसिंह की मृत्यु हो गई। पुलिस ने जांच कर पत्नी सोना कुंवर व जितेंद्रसिंह को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया। दो दिन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में सीएसपी विक्रम अहिरवार, निरीक्षक संतोष चौहान, उप निरीक्षक एमएल मालवीय, रामेश्वर पटेल, महेंद्र कुशवाह, शमिष्टा शुक्ला आदि की अहम भूमिका रही।



Source link

Exit mobile version