Site icon Mahakal Mandir News

पत्नी को पीट रहा था, वो बोली- पड़ोसी को मारकर बताओ; इस पर 80 साल के बुर्जुग की छाती पर चढ़कर ले ली जान


उज्जैन के सोढंग गांव में शराबी ने 80 साल के बुजुर्ग पड़ोसी की छाती पर बैठकर जमकर घूसे मारे, इससे वे गंभीर घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान दम त …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 09:18:58 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 09:33:48 AM (IST)

उज्जैन जिले में बुजुर्ग को घूंसे मारकर हत्या की वारदात। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. आरोपी को उसकी पत्नी व बेटी ने उकसाया तो की थी मारपीट
  2. वह शराब का नशा करने का आदि है और पत्नी-बेटी को मार रहा था
  3. बुजुर्ग की इंदौर में इलाज के दौरान चली गई थी जान

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोढंग में गुरुवार रात को पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने 80 साल के बुजुर्ग को पीट दिया। आरोपित ने वृद्ध को पहले उठाकर पटक दिया, इसके बाद उसकी छाती पर बैठकर घूंसे मारे थे। गंभीर हालत में उपचार के लिए वृद्ध को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर इंदौर रैफर किया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपित अपनी पत्नी व पुत्री को शराब के नशे में पीट रहा था। दोनों के उकसाने पर उसने पड़ोसी पर हमला कर दिया था। पुलिस ने बताया कि गोपाल पुत्र पूनाजी उम्र 80 वर्ष निवासी ग्राम सोडंग गुरुवार रात को अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। उसी दौरान शराब के नशे में आए पड़ोसी कमल ने पुरानी रंजिश में पहले उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया था।

अस्पताल में इलाज के दौरान चली गई जान

इसके बाद वह छाती पर बैठ गया और जमकर घूंसे मारे थे। इसके अलावा लाठी से भी मारपीट की थी। ग्रामीणों ने वृद्ध को बचाया था। उपचार के लिए गोपाल को स्वजन ने चरक अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उसे उन्हें इंदौर रैफर कर दिया था। वहां भी डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने की बात कही थी। स्वजन गोपाल को घर ले आए थे। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

पत्नी और बेटी के उकसाने पर किया हमला

पड़ोसी पर हमला कर दिया था बताया जा रहा है कि आरोपित कमल शराब पीने का आदी है। गुरुवार रात को भी वह नशे में घर आया था। यहां उसने अपनी पत्नी अनिता और बेटी निर्मला के साथ मारपीट की थी। पत्नी व पुत्री ने कमल को कहा था कि हमें मारने के बजाए पड़ोसी दुश्मन को मारकर बताओ, जिस पर कमल ने पड़ोसी गोपाल पर हमला कर दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

Exit mobile version