Site icon Mahakal Mandir News

ट्रेन में महिला और किशोरी से छेड़छाड़, सात आरोपी गिरफ्तार; नागदा स्टेशन पर मचा हंगामा


MP News: ट्रेन में सवार मुस्लिम समाज के कुछ स्थानीय युवकों ने एक महिला यात्री व एक किशोरी के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ की। शिकायत पर राजकीय रेलवे पुलिस न …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 03 Feb 2026 02:41:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Feb 2026 02:41:54 PM (IST)

ट्रेन में महिला व किशोरी से छेड़छाड़।

HighLights

  1. ट्रेन में महिला व किशोरी से छेड़छाड़।
  2. सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
  3. नागदा स्टेशन पर पर हंगामा मचा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ट्रेन में सवार मुस्लिम समाज के कुछ स्थानीय युवकों ने एक महिला यात्री व एक किशोरी के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ की। शिकायत पर राजकीय रेलवे पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है। गिरफ्तारी की सूचना के बाद शहर में हंगामा होने लगा। बवाल बढ़ता देख भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

पुलिस के अनुसार रविवार को दाहोद (गुजरात) से चार महिलाएं और पुरुष उज्जैन में अस्थि विसर्जन के लिए आ रहे थे, रतलाम से खाचरौद के बीच मुस्लिम समुदाय के एक युवकों ने महिलाओं से अभद्रता व छेड़छाड़ की। साथ यात्रा कर रहे पुरुषों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। यही नहीं अगले स्टेशन पर उनके कुछ और साथी भी ट्रेन में आ गए और मारपीट करने लगे।

ट्रेन के नागदा पहुंचने पर आरपीएफ के जवानों ने महिलाओं और उनके स्वजन को अपनी सुरक्षा में ले लिया। इस बीच नागदा रेलवे स्टेशन पर दोनों समुदाय के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। दोनों समुदाय के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। आसपास के बाजार बंद हो गए। रविवार रात में दो घंटे तक स्टेशन परिसर में हंगामा चलता रहा।

फरियादी को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाने लगे तो विशेष वर्ग की भीड़ उनकी तरफ बढ़ी पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तब जाकर भीड़ वहां से हटी। पुलिस रात को मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च करती रही। जीआरपी पुलिस ने इस मामले में अब्दुल रहमान, अमन, मोहम्मद आपेष निवासी चंबल सागर कालोनी, शनी मल्लाह निवासी दुर्गापुरा नागदा, अमन खां निवासी खाचरौद, बुरहान खान निवासी खाचरौद, इरफान मंसूरी निवासी चंबल मार्ग कालोनी नागदा को गिरफ्तार किया है। इन सभी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।



Source link

Exit mobile version