Mahakal Mandir News

कूनो नेशनल पार्क की पांच टीमें छान रहीं जंगल की खाक, नहीं लगा निर्वा चीता का सुराग


Kuno National Park: श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से 20 अगस्त से लापता मादा चीता निर्वा की तलाश में वन विभाग की पांच टीमें जंगल की खाक छान रही।

Publish Date: Fri, 28 Aug 2026 09:54:23 AM (IST)Updated Date: Fri, 28 Aug 2026 09:59:09 AM (IST)

कूनो नेशनल पार्क की पांच टीमें छान रहीं जंगल की खाक, नहीं लगा निर्वा चीता का सुराग
राजस्थान के शाहबाद इलाके में बकरी का शिकार करने के बाद एक मीट खाता और दूसरा चीता पास में खड़ा हुआ।

HighLights

  1. पगमार्क और शिकार हुए जानवरों के आसपास निर्वा के सुराग तलाशे जा रहे
  2. पांच दिनों से राजस्थान के शाहबाद में दिख रहे चीते की गंध पर दूसरा चीता भी पहुंचा
  3. गुरुवार को दोनों ने दो बकरियों का शिकार किया, ट्रैकिंग टीमें नजर बनाए हुए

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। 20 अगस्त से कूनो से लापता मादा चीता निर्वा की तलाश में वन विभाग की पांच अलग-अलग टीमें लगातार जंगल की खाक छान रही हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है। वन विभाग के अधिकारी जंगल में तलाशी के साथ शिकार हुए जानवरों के आसपास भी चीता के पगमार्ग आदि की तलाश भी कर रहे हैं।

फिलहाल वन अमले के हाथ खाली हैं, और देरी होने के साथ अनहोनी की आशंका गहराती जा रही है। हालाकि पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ भोपाल डॉ. समीता राजौरा का कहना है कि निर्वा जंगल से बाहर निकली होती तो जानवरों के किल के निशान भी मिलते, उम्मीद है वह जल्द ही मिल जाएगी।

राजस्थान के शाहबाद पहुंचा दूसरा चीता, दो बकरियों का शिकार किया

पिछले पांच दिनों से राजस्थान के शाहबाद इलाके में देखा जा रहा चीता की गंध का पीछा करते हुए दूसरा चीता भी वहां पहुंच गया है। गुरुवार को दोनों ने दो बकरियों का शिकार किया। वन विभाग की ट्रेकिंग टीमें लगातार उनका पीछा करते हुए उन पर नजर बनाए हुए हैं। उधर कूनो में मादा चीता केजेपी-1 और नर चीता केजीपी-3 के बीच नजदीकियां देखी जा रही हैं। वह लगातार एक दूसरे के साथ टाइम बिता रहे हैं। उनके बीच मेटिंग होने की संभावना जताई जा रही है।

डॉग्स की मौत के मामले में हैंडलर के खिलाफ की जा रही विभागीय जांच

कूनो में चीतों की निगरानी के लिए लाए खोजी कुत्तों बेल्जियम मेलिनोइस प्रजाति के इलू और रूबी की मौत के मामले में हैंडलर के खिलाफ वन विभाग के अधिकारियों ने डी कायम कर दी है। उनके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है।



Source link

Exit mobile version