Mahakal Mandir News

उज्जैन में CM मोहन यादव ने अपने पैतृक मकान से की सिंहस्थ 2028 के मेगा प्लान की शुरुआत, गेती चलाकर दिया बड़ा संदेश


उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण शुरू हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पैतृक मकान से भवन हटाने की शुरुआत की। 730 मीटर मार्ग…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 11:21:02 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 11:44:18 AM (IST)

उज्जैन में CM मोहन यादव ने अपने पैतृक मकान से की सिंहस्थ 2028 के मेगा प्लान की शुरुआत, गेती चलाकर दिया बड़ा संदेश
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का काम तेज। (नईदुनिया)

HighLights

  1. सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण शुरू हुआ।
  2. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पैतृक मकान से शुरुआत की।
  3. खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक मार्ग चौड़ा होगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन: सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों के तहत शहर में सड़क चौड़ीकरण का काम तेज हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को अपने पैतृक मकान पर स्वयं गेती चलाकर सड़क चौड़ीकरण के लिए भवन हटाने की शुरुआत की। इसके साथ ही खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक मार्ग के चौड़ीकरण की कार्यवाही प्रारंभ हो गई।

730 मीटर लंबे मार्ग का होगा चौड़ीकरण

करीब 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। मार्ग चौड़ीकरण एवं विकास कार्य के लिए राज्य शासन द्वारा करीब 9.80 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

सिंहस्थ में सुगम यातायात के लिए महत्वपूर्ण कदम

यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण और व्यस्त संपर्क मार्गों में शामिल है। सिंहस्थ महापर्व के दौरान उज्जैन में श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए मार्ग का चौड़ीकरण यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



Source link

Exit mobile version