मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर के पास स्थित होटल सम्राट विक्रमादित्य होटल में कमरा बुकिंग व भस्म आरती के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सा …और पढ़ें
HighLights
- भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी
- महाकाल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है
- उज्जैन पुलिस ने साइबर टीम को सौंपा मामला
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर के समीप स्थित होटल सम्राट विक्रमादित्य होटल में कमरा बुकिंग व भस्म आरती के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। टीआई गगन बादल ने बताया कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के सेवानिवृत्त अधिकारी संजय मिश्रा के परिचित बिहार से रविवार को उज्जैन आने वाले थे, जिसके लिए उन्होंने ऑनलाइन मप्र पर्यटन विभाग की होटल सम्राट विक्रमादित्य में कमरा बुक किया था।
इसके एवज में साढ़े नौ हजार रुपये जमा किए थे। इसके अलावा महाकाल की भस्म आरती के लिए भी साढ़े सात हजार रुपये ऑनलाइन जमा किए थे। मगर जब मिश्रा के परिचित उज्जैन आए तो होटल कर्मचारियों ने बताया कि उनके नाम पर बुकिंग नहीं है।

