Mahakal Mandir News

उज्जैन में हिस्ट्रीशीटर के घर बदमाशों ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, दो युवकों के कपड़ों में भी लगी आग


उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश रौनक गुर्जर के घर पर कुछ युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 14 Apr 2026 10:27:14 AM (IST)Updated Date: Tue, 14 Apr 2026 10:28:47 AM (IST)

उज्जैन में हिस्ट्रीशीटर के घर बदमाशों ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, दो युवकों के कपड़ों में भी लगी आग
मकान पर पेट्रोल डालते नजर आ रहे बदमाशl नईदुनिया

HighLights

  1. हिस्ट्रीशीटर बदमाश रौनक गुर्जर का मकान है
  2. आग लगाने की वारदात का वीडियो वायरल
  3. सालों से जीतू बुंदेला से रंजिश चल रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बदमाश रौनक गुर्जर के घर पर कुछ युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान फायरिंग किए जाने की भी बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गैंगवार के चलते बुंदेला गैंग के लाेगों ने आग लगाई है।

आग लगाने की वारदात की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है। जिसमें दो युवकों के कपड़ों में भी आग लगी है। हालांकि वह अस्पताल नहीं पहुंचे हैं।

हिस्ट्रीशीटर बदमाश रौनक गुर्जर का मकान है

चिमनगंज पुलिस जांच में जुटी है। ढांचा भवन में हिस्ट्रीशीटर बदमाश रौनक गुर्जर का मकान है। जहां 11 अप्रैल की रात को कुछ युवक पहुंचे थे। युवकों के हाथ में चाकू नजर आ रहे थे। इसके बाद दो युवकों ने बोतल से गुर्जर के मकान पर पेट्रोल डाला और तीसरे युवक नें माचिस जलाकर फेंक दी थी, जिससे आग लग गई।

दो युवकों के कपड़ों में भी लगी आग, भागते नजर आए

हालांकि मकान पर लोहे का दरवाजा लगा हुआ था। जिससे आग कुछ ही देर में बुझ गई। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दर्ज हो गया। इसमें दो युवकों के कपड़ों में भी आग लगने के बाद वह भागते हुए नजर आ रहे हैं।

हालांकि दोनों किसी अस्पताल में उपचार करवाने नहीं पहुंचे थे। चिमनगंज पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आग लगाने वालों की तलाश में जुटी है।

बुंदेला गैंग से चल रही रंजिश

जांच में पुलिस को पता चला है कि हिस्ट्रीशीटर रौनक गुर्जर की सालों से जीतू बुंदेला से रंजिश चल रही है। बुंदेला वर्तमान में जेल में बंद है। उसके पुत्र यशवेंद्र उर्फ छब्बू बुंदेला ने अपने साथियों के साथ मिलकर आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

चौकीदार ने शराब पीने से रोका तो कर दी पिटाई

उधर, जंतर-मंतर मार्ग स्थित पीएचई के प्लांट पर रविवार रात को तीन लोग शराब पीने पहुंचे थे। जहां चौकीदार ने तीनों को शराब पीने से रोका और उन्हें वहां से जाने को कहा। इसे लेकर चौकीदार के साथ मारपीट की गई है। घायल को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि मोनू पुत्र मोहन पटेल निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर आगर रोड पीएचई में पदस्थ है। मोनू जंतर-मंतर मार्ग स्थित पीएचई के फिल्टर प्लांट पर चौकीदारी करता है। रविवार रात को वह ड्यूटी पर था। उसी दौरान रात करीब एक बजेतीन युवक प्लांट में आ गए और वहां शराब पीने लगे थे।

मोनू ने तीनों को वहां से जाने के लिए कहा तो युवकों ने उसके साथ मारपीट कर गड्डे में पटक दिया और भाग निकले। मारपीट में मोनू के हाथ में चोट लगी है।



Source link

Exit mobile version