Mahakal Mandir News

उज्जैन में हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश… 10 आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर पीड़ित से मांगे थे 50 लाख


जिले की नानाखेड़ा पुलिस ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को हनी ट्रैप में फंसाने, अपहरण कर अश्लील वीडियो बनाने और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले ग…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 09:12:50 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 09:12:50 PM (IST)

उज्जैन में हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश... 10 आरोपी गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर पीड़ित से मांगे थे 50 लाख
उज्जैन में हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। जिले की नानाखेड़ा पुलिस ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को हनी ट्रैप में फंसाने, अपहरण कर अश्लील वीडियो बनाने और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपित सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि युवती और एक अन्य आरोपित अभी फरार हैं।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद उज्जैन बुलाकर किया अपहरण

पुलिस के अनुसार, नरवर निवासी हैदर पटेल की भोपाल निवासी अंजली ठाकुर से इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। 18 जुलाई को काम के बहाने अंजली उज्जैन पहुंची तो, हैदर उसे लेने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचा।

दोनों कार से जा रहे थे तभी रास्ते में खुद को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताने वाले कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपितों ने हैदर के साथ मारपीट की और उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर अज्ञात स्थान पर ले गए, वहां उसके अश्लील वीडियो बनाए और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

10 लाख रुपये और गहने लेने के बाद भी बना रहे थे दबाव

स्वजन से बातचीत के बाद 26 लाख रुपये में सौदा तय हुआ, लेकिन परिवार केवल 10 लाख रुपये ही जुटा सका। आरोपितों ने 10 लाख रुपये लेने के बाद हैदर की कार, सोने की चेन और घड़ी रख ली और शेष रकम के लिए दबाव बनाने लगे।

ये आरोपित गिरफ्तार, सभी उज्जैन जिले के

थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव के अनुसार मामले में लोकेश शर्मा, राजपाल सिंह राठौड़, पंकज बमोरिया, यशवंत देवड़ा, आर्यन राठौर, लखन पंवार, इदरीश पटेल, इमरान उर्फ राजा पटेल, जयसिंह चौहान और आयुष जाटव को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपित उज्जैन जिले के रहने वाले हैं। दीपक राजपूत और अंजली ठाकुर अभी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है।



Source link

Exit mobile version