Mahakal Mandir News

उज्जैन में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, आस-पास के 28 घरों में स्‍वास्थ्य विभाग ने किया सर्वे


Swine Flu in Ujjain: उज्जैन के ऋषि नगर निवासी 60 वर्षीय महिला 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुई थी। 31 जुलाई को स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 08:35:35 AM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 08:45:01 AM (IST)

उज्जैन में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, आस-पास के 28 घरों में स्‍वास्थ्य विभाग ने किया सर्वे
उज्जैन में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत के बाद अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड क्रमांक 49 में महिला के घर के आसपास सर्वे कराया
  2. टीम ने 28 घरों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली
  3. राहत की बात यह रही कि सर्वे में एक भी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन शहर के ऋषि नगर क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। महिला 28 जुलाई को अवंती अस्पताल में भर्ती हुई थी। 31 जुलाई को उसकी स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इसके बाद महिला को उपचार के लिए इंदौर के निजी अस्पताल में रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल का कहना है कि महिला के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर वार्ड क्रमांक 49 में उसके घर के आसपास सर्वे कराया। टीम ने 28 घरों में पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान स्वाइन फ्लू से संबंधित लक्षणों के बारे में भी पूछा गया। राहत की बात यह रही कि सर्वे में एक भी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले।

ये हैं प्रमुख लक्षण

स्वाइन फ्लू में सामान्य तौर पर बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, शरीर में दर्द, ठंड लगना और थकान जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। कुछ मरीजों में उल्टी या दस्त की शिकायत भी हो सकती है। लक्षण व्यक्ति की उम्र और स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

विशेष रूप से बुजुर्गों, छोटे बच्चों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों में लक्षण गंभीर हो सकते हैं। सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, अत्यधिक कमजोरी या लगातार बिगड़ती तबीयत जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।

स्वास्थ्य विभाग रख रहा नजर

महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग क्षेत्र में निगरानी कर रहा है। आसपास के 28 घरों के सर्वे में फिलहाल कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला है। विभाग की टीम लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों के प्रति जागरूक भी कर रही है।

यह भी पढ़ें- हाथ मिलाने के बजाए नमस्ते कहिए, Swine Flu से बचिए



Source link

Exit mobile version