Mahakal Mandir News

उज्जैन में शादी का झांसा देकर डॉक्टर की बेटी से 1.27 करोड़ रुपये ठगने वाला गिरफ्तार, ऑटो से शुरू हुआ ‘प्यार का नाटक’


मध्य प्रदेश के उज्जैन में शादी का झांसा देकर महिला से करीब 1.27 करोड़ रुपये ठगने के मामले में माधवनगर थाना पुलिस ने जयपुर निवासी युवक को गिरफ्तार किया…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 11:14:38 AM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 11:14:38 AM (IST)

उज्जैन में शादी का झांसा देकर डॉक्टर की बेटी से 1.27 करोड़ रुपये ठगने वाला गिरफ्तार, ऑटो से शुरू हुआ 'प्यार का नाटक'
शादी का झांसा देकर डॉक्टर की बेटी से 1.27 करोड़ रुपये ठगने वाला गिरफ्तार (AI तस्वीर)

HighLights

  1. शादी का झांसा देकर महिला से 1.27 करोड़ की ठगी
  2. शादी से इनकार करने पर महिला ने पुलिस से शिकायत की
  3. तीन विवाहित महिलाओं को भी झांसे में लेने की मिली जानकारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। शादी का झांसा देकर महिला से करीब 1.27 करोड़ रुपये ठगने के मामले में माधवनगर थाना पुलिस ने जयपुर निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने महिला से लंबे समय तक संपर्क में रहने के बाद शादी का विश्वास दिलाया और अलग-अलग समय में रुपये लिए। शादी से इनकार करने पर महिला ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया

पुलिस ने आरोपित को 13 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमांड पर लिया है। पूछताछ में आरोपित के अलग-अलग महिलाओं से संपर्क में रहने और उन्हें शादी का झांसा देकर रुपये लेने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार महिला का पूर्व में तलाक हो चुका है और उसके पिता डॉक्टर हैं। महिला की मुलाकात ऑटो में जयपुर के मानसरोवर निवासी मनीष पुत्र तीरथदास, उम्र 36 वर्ष को हुई थी।



Source link

Exit mobile version