महाकाल मंदिर के समीप होटल न्यू परी पैलेस के संचालक ने भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रही एक युवती से हिंदू बनकर दोस्ती की। इसके बाद उसे झांसा देकर उज्जैन बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी लगने पर हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंचे और आरोपित को पकड़कर पुलिस सौंपा। आरोपित राजगढ़ का रहने वाला है, उसने यहां किराए पर होटल ली थी।
Publish Date: Thu, 27 Nov 2025 06:54:52 AM (IST)
Updated Date: Thu, 27 Nov 2025 06:54:52 AM (IST)
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महाकाल मंदिर के समीप होटल न्यू परी पैलेस के संचालक ने भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रही एक युवती से हिंदू बनकर दोस्ती की। इसके बाद उसे झांसा देकर उज्जैन बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी लगने पर हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंचे और आरोपित को पकड़कर पुलिस सौंपा। आरोपित राजगढ़ का रहने वाला है, उसने यहां किराए पर होटल ली थी। बगैर आइडी यात्री ठहराने व अन्य गड़बड़ी मिलने पर देर शाम को होटल सील कर दी।
भोपाल में पढ़ाई करती है युवती
पुलिस ने बताया कि महाकाल मंदिर के समीप कोट मोहल्ला में मोहम्मद इरफान की होटल न्यू परी है। जिसे अब्दुल बारीक पुत्र गुल्लू खां उम्र 52 वर्ष निवासी आदर्श नगर सारंगपुर राजगढ़ ने किराए पर लिया था। होटल उसका पुत्र समीर संचालित करता है। मूल रूप से महाराष्ट्र निवासी युवती पांच साल से भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रही है। युवती एक साल पूर्व भोपाल से अपने दोस्तों के साथ उज्जैन आई थी। यहां वह कोट मोहल्ला में होटल न्यू परी में ठहरी थी। यहां समीर ने उससे मोबाइल नंबर ले लिया था।
हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पकड़ा
समीर ने युवती को बताया कि वह हिंदू है। उसने अपना नाम समीर नायक बताया था। इसके बाद वह लगातार युवती को मैसेज करने लगा था। युवती से दोस्ती कर समीर ने उसे उज्जैन बुलाया था। जहां समीर ने उससे दुष्कर्म किया था। बुधवार को इसकी जानकारी लगने पर हिंदू जागरण मंच के अर्जुन भदौरिया, रितेश माहवेश्वरी, कपिल कसेरा व अन्य लोगों को लगी थी। जिस पर वह मौके पर पहुंचे थे। समीर बाहर भाग गया था। करीब एक घंटे के अंदर ही हिंदूवादी संगठन के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।
होटल में जमकर हंगामा
मामले में युवती की शिकायत पर महाकाल पुलिस ने आरोपित समीर के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। होटल में बगैर आइडी के लोगों को ठहराने के मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। देर शाम को पुलिस ने होटल को सील कर दिया। थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार होटल मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा।

