Site icon Mahakal Mandir News

उज्‍जैन में भाजयुमो उपाध्यक्ष की कार से अवैध शराब जब्त – उपाध्यक्ष बोले दो महीने पहले बेच दी थी कार


शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पंवासा चौराहा स्थित ममता ढाबे के सामने से कार क्रमांक एमपी 13 सीबी 8863 में से 70 क्वार्टर देशी शराब कुल 12.6 लीटर जब्त कर वाहन सहित आरोपित राजू पुत्र ईश्वर सिसोदिया उम्र 24 वर्ष निवासी पांड्याखेड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

Publish Date: Fri, 24 Oct 2025 11:23:54 PM (IST)

Updated Date: Fri, 24 Oct 2025 11:25:58 PM (IST)

एक आरोपित को किया गिरफ्तार।

HighLights

  1. कार भाजयुमो उपाध्यक्ष लोकेंद्र बना के नाम पर दर्ज है।
  2. वह मक्सी रोड पर दो ढाबों का संचालन भी करता है।
  3. लोकेंद्र का कहना है कि नाम ट्रांसफर नहीं हुआ है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। आबकारी विभाग ने शुक्रवार को पंवासा क्षेत्र से भाजयुमो उपाध्यक्ष की कार से अवैध शराब जब्त की है। अधिकारियों ने कार से 70 क्वार्टर देशी शराब पकड़ी है। टीम ने कार जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। भाजयुमो उपाध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने दो महीने पहले कार बेच दी थी।

आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अधिकारी मुकेश रंधा ने बताया कि जिले की नगर निगम सीमा में स्थित होटल, ढाबों की लगातार चेकिंग की जा रही है। शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पंवासा चौराहा स्थित ममता ढाबे के सामने से कार क्रमांक एमपी 13 सीबी 8863 में से 70 क्वार्टर देशी शराब कुल 12.6 लीटर जब्त कर वाहन सहित आरोपित राजू पुत्र ईश्वर सिसोदिया उम्र 24 वर्ष निवासी पांड्याखेड़ी को गिरफ्तार किया है।

आरोपित के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है, जांच के दौरान मामले में और भी गिरफ्तारी संभव हो सकती है। कार्रवाई हिमांशु अग्रवाल आबकारी उपनिरीक्षक वृत क्रमांक 3 द्वारा की गई।

बताया जा रहा है कि कार भाजयुमो उपाध्यक्ष लोकेंद्र उर्फ लक्की बना के नाम पर दर्ज है। वह मक्सी रोड पर दो ढाबों का संचालन भी करता है। लोकेंद्र का कहना है कि उन्होंने कार को दो माह पहले बेच दिया था, नाम ट्रांसफर नहीं हुआ है।

कांग्रेस ने भी घेरा

इस मामले में सियासत भी सक्रिय हो गई है।‌ कांग्रेस की ओर से कहा गया कि शहर और आसपास के क्षेत्र भाजपा के नेता ही अवैध शराब की तस्करी जैसे धंधे में लिप्त हैं। भाजयुमो उपाध्यक्ष लक्की की कार से अवैध शराब पकड़ी जाना इसका एक उदाहरण भर है। भाजपा नेताओं को इसका जवाब देना चाहिए।



Source link

Exit mobile version