उज्जैन के विष्णु वाटिका में गुरुवार को एक परिवार पिकनिक मनाने पहुंचा था, इस दौरान उनकी ढाई साल की बच्ची खेलते-खेलते लापता हो गई। इसके बाद शुक्रवार सुब …और पढ़ें
HighLights
- बच्ची की तलाश में तीन थानों की पुलिस लगी हुई थी
- एसडीआरएफ के गोताखोरों ने तालाब में की थी खोज
- शुक्रवार सुबह शव मिलने के बाद परिवार में छाया शोक
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन की विष्णु वाटिका में गुरुवार शाम एक ढाई साल की बच्ची लातपा हो गई थी। शुक्रवार सुबह वाटिका में बने तालाब से उसका शव मिला। बच्ची का परिवार यहां पिकनिक मनाने के लिए पहुंचा था। जानकारी के मुताबिक बच्ची खेलते-खेलते लापता हो गई थी।
इसको लेकर हड़कंप मच गया। जीवाजीगंज, भैरवगढ़ व चिमनगंज पुलिस बालिका की तलाश में जुट गई थी। एडीआरएफ के गोताखोरों ने वाटिका में स्थित विष्णु सागर तालाब में भी बालिका को तलाशा मगर रात हो जाने से पता नहीं चला।
जीवाजीगंज पुलिस ने बताया कि राजीव रत्न कालोनी निवासी मनप्रित कौर का परिवार गुरुवार दोपहर विष्णु वाटिका में पिकनिक मनाने के लिए गया था। जहां मनप्रित की ढाई वर्षीय बालिका रवनीत कौर गार्डन में दो अन्य बालिकाओं के साथ खेल रही थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह खेलते-खेलते गार्डन से लापता हो गई। जिससे परिवार के लोग सकते में आ गए और बच्ची की तलाश शुरू की थी।
एसडीआरएफ के गोताखोरों को बुलाया गया था
सूचना मिलने पर जीवाजीगंज टीआई विवेक कनोड़िया व पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। इसके अलावा पुलिस का डॉग भी जांच के लिए बुलाया गया था। गार्डन में ही विष्णु सागर तालाब भी है। जिसमें बालिका के डूबने की आशंका में एसडीआरएफ के गोताखोरों को बुलाया गया था। देर शाम तक गोताखोर बालिका की तलाश करते रहे, मगर उसका पता नहीं चला सका था। शुक्रवार सुबह तलाशने पर बच्ची का शव तालाब में मिल गया।

