पब्लिक टॉयलेट की जांच के दौरान केयरटेकर शौचालय परिसर में इंडक्शन का उपयोग कर खाना बना रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है और स्वच्छता मानकों का उल्लंघन मा …और पढ़ें
HighLights
- शहर के विभिन्न स्थानों पर सुलभ शौचालय बनाए गए हैं
- इनका संचालन सुलभ इंटरनेशनल द्वारा किया जाता है
- अब सभी शौचायलों की नियमित जांच की जाएंगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। सार्वजनिक शौचालय परिसर में नियमों के विरुद्ध हीटर से खाना बनाते पाए जाने पर उज्जैन नगर निगम ने सुलभ इंटरनेशनल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। नगर निगम द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर सुलभ शौचालय बनाए गए हैं, जिनका संचालन सुलभ इंटरनेशनल द्वारा किया जाता है।
हाल ही में निगम की टीम ने नीलगंगा, गऊघाट और नरसिंह घाट स्थित सुलभ शौचालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित केयरटेकर शौचालय परिसर में इंडक्शन का उपयोग कर खाना बना रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है और स्वच्छता मानकों का उल्लंघन माना गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने सुलभ इंटरनेशनल पर एक लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया।

