Mahakal Mandir News

उज्जैन में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में चोरी का प्रयास, लॉकर रूम की दीवार तोड़ने की कोशिश


चोर बैंक के अंदर लॉकर रूम में रखे लाखों रुपये चुरा नहीं पाए। चोरों ने लॉकर रूम की दीवार तोड़ने का प्रयास भी किया था। चोरों ने पूरी बैंक के सामानों को फ …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 05 May 2026 08:56:27 AM (IST)Updated Date: Tue, 05 May 2026 08:56:27 AM (IST)

उज्जैन में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में चोरी का प्रयास, लॉकर रूम की दीवार तोड़ने की कोशिश
उज्जैन में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में चोरी का प्रयास। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. चोर बैंक में सभी सामानों को अस्त-व्यस्त कर नेट कनेक्शन के सर्वर का सामान ले उड़े
  2. लॉकर में रखें लाखों रुपये चुराने में असफल रहे, जिससे बैंक में जमा खाता धारकों के लाखों रुपये बच गए
  3. बैंक को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया

नईदुनिया न्यूज, खाचरौद (उज्जैन)। नगर के सबसे व्यस्ततम मार्ग तथा पुलिस थाने के समीपस्थ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने बैंक का लॉकर तोड़ने का प्रयास किया। चोर बैंक में सभी सामानों को अस्त-व्यस्त कर नेट कनेक्शन के सर्वर का सामान ले उड़े। बैंक के लॉकर में रखें लाखों रुपये चुराने में असफल रहे, जिससे बैंक में जमा खाता धारकों के लाखों रुपये बच गए।

सोमवार सुबह 6.30 बजे बैंक की सफाई करने आए कर्मचारी श्याम नारायण शर्मा जब बैंक पहुंचा तो देखा कि चैनल पर लगे दोनों ताले टूटे हुए हैं और गेट पर लगा एक ताला भी टूटा है। उसने तुरंत इसकी सूचना बैंक प्रबंधक मुकेश लुणावत को दी। इसके बाद उन्होंने बैंक के अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। बैंक प्रबंधक लुणावत ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

पुलिस ने बताया कि रविवार-सोमवार मध्य रात्रि में बैंक को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। चोर बैंक के अंदर लाकर रूम में रखे लाखों रुपये चुरा नहीं पाए। चोरों ने लाकर रूम की दीवार तोड़ने का प्रयास भी किया था। इस दौरान चोरों ने पूरी बैंक के सामानों को फैला दिया और बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और बैंक के नेट कनेक्शन के सर्वर का सामान भी साथ ले उड़े। चोरों ने लॉकर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे इसमें नाकामयाब रहे। इस कारण बैंक के लॉकर में रखे ग्राहकों का कीमती सामान चोरी जाने से बच गया।

पुलिस कर रही है छानबीन

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा बैंक में छानबीन कर साइबर टीम की मदद से घटना में लिप्त अज्ञात चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। -धनसिंह नलवाया, थाना प्रभारी, खाचरौद

इंदौर में दिगंबर जैन मंदिर में चोरी, चांदी की मूर्तियां सहित अन्य सामान ले गए बदमाश



Source link

Exit mobile version