Mahakal Mandir News

उज्जैन में घर के बाहर बैठी छात्रा का अपहरण, फिर वीडियो सामने आया- अपनी मर्जी से आई हूं


Young Girl Kidnapped in Ujjain: छात्रा के पिता यातायात थाने में अटैच नगर निगम की क्रेन के ड्राइवर है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 09:44:20 AM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 10:02:59 AM (IST)

उज्जैन में घर के बाहर बैठी छात्रा का अपहरण, फिर वीडियो सामने आया- अपनी मर्जी से आई हूं

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के गौतम मार्ग काजीपुरा में मंगलवार रात 19 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। सेकंड ईयर में पढ़ने वाली कशिश पुत्री रईस खान रात करीब नौ बजे घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान बगैर नंबर प्लेट की कार में आए दो-तीन युवक उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए। पूरी घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसके बाद एक वीडियो सामने आया जिसमें वह कार के अंदर एक युवक के साथ बैठी नजर आ रही है और कह रही है कि अपनी मर्जी से आई हूं।

छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रस्सी गली निवासी ध्रुव कुमावत सहित दो-तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। कशिश के पिता रईस खान यातायात थाने में अटैच नगर निगम की क्रेन के चालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने एसएससी का फार्म भरा था।

मंगलवार रात वह अपनी पत्नी के साथ उसकी बुक लेने के लिए बाजार गए थे। वे पटेल नगर तक पहुंचे ही थे कि स्वजन ने फोन कर कशिश को कुछ लोगों द्वारा कार में जबरन ले जाने की जानकारी दी। इसके बाद रईस खान तत्काल जीवाजीगंज थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

घर के पास किराना दुकान पर आता था ध्रुव

रईस खान ने पुलिस को बताया कि ध्रुव कुमावत उनके घर के समीप स्थित किराना दुकान पर रोजाना सिगरेट पीने आता था। इसी आधार पर उन्होंने ध्रुव के खिलाफ संदेह जताते हुए पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने ध्रुव सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बगैर नंबर की कार रोकी, बिहार के श्रद्धालु निकले

घटना की सूचना मिलते ही जीवाजीगंज पुलिस ने शहर में वाहनों की तलाश शुरू की। पुलिस ने एक बगैर नंबर की कार को रोककर जांच भी की, लेकिन उसमें बिहार के श्रद्धालु सवार मिले। जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि यह वही कार नहीं थी। छात्रा को ले जाने वाले आरोपितों और कार का अभी पता नहीं चला है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपितों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Exit mobile version