Mahakal Mandir News

उज्जैन में गेहूं 100 रुपए, आटा 50 रुपये महंगा, मंडी में आवक घटने से आई तेजी


3 मल्टीनेशनल कंपनियों को आटा निर्यात की अनुमति मिली है। ऐसे में भारी मात्रा में आटा निर्यात होगा। इसके लिए गेहूं की भारी खरीदी विभिन्न मंडियों से की ज…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 10:32:45 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 10:32:45 AM (IST)

उज्जैन में गेहूं 100 रुपए, आटा 50 रुपये महंगा, मंडी में आवक घटने से आई तेजी
महंगा हुआ गेहूं और आटा। (एआई इमेज)

HighLights

  1. 3 मल्टीनेशनल कंपनियों को आटा निर्यात की अनुमति मिली है, ऐसे में भारी मात्रा में आटा निर्यात होगा
  2. ऐसी खबरों को ही देखकर गेहूं के भाव में चार दिन में 100 रुपए की तेजी आ गई
  3. कृषि मंडी की आवक 25% से भी कम हो गई है, ऐसे में आटा निर्माण का गेहूं महंगे भाव से बिकने लगा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। 3 मल्टीनेशनल कंपनियों को आटा निर्यात की अनुमति मिली है। ऐसे में भारी मात्रा में आटा निर्यात होगा। इसके लिए गेहूं की भारी खरीदी विभिन्न मंडियों से की जा रही है। ऐसी खबरों को ही देखकर गेहूं के भाव में चार दिन में 100 रुपए की तेजी आ गई। देखा जाए तो गेहूं 100 रुपए और आटा 50 रुपए महंगा हो गया।

कृषि मंडी की आवक 25% से भी कम हो गई है

कृषि मंडी की आवक 25% से भी कम हो गई है। ऐसे में आटा निर्माण का गेहूं महंगे भाव से बिकने लगा है। उज्जैन गेहूं मंडी के ब्रोकरेज संजय खंडेलवाल ने बताया आवक में कमी होने से भाव वृद्धि हो रही है। आटा डीलर हजारीलाल मालवीय ने बताया आटा 50 पैसे से 1 रुपए किलो भाव में बढ़ चुका है।

किंग भोग आटा 30 किलो 870 रुपए हो गया

पहले गीरखा आटा 2900 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा था। अब 3000 प्रति क्विंटल हो गया। इसी प्रकार सृष्टि आटा 3100 रुपए क्विंटल जबकि लोकल आटा यूनिट का किंग भोग आटा 30 किलो 870 रुपए हो गया। इसमें भाव वृद्धि 10 रुपए की ही की गई है।

भंडारे के दिन आने से एक माह तक आटा बिक्री में खासी वृद्धि हो जाएगी

मंगलवार से आषाढ़ मास लग रहा है। गुरु पूर्णिमा, भैरव पूर्णिमा और भंडारे के दिन आने से एक माह तक आटा बिक्री में खासी वृद्धि हो जाएगी। किंग भोग आटा निर्माता महेंद्र सिंहल ने बताया यह भाव वृद्धि नहीं है। यह भाव का करेक्शन है। मंडी में मिल क्वालिटी गेहूं 2500 से 2540 रुपए बिका। यह चार दिन पूर्व 2400 से 2440 रुपए बिक रहा था। इस प्रकार सौ रुपए की भाव वृद्धि हो चुकी है।



Source link

Exit mobile version