Mahakal Mandir News

उज्जैन में कुंभ मेले के दौरान ड्रोन कैमरों से की जाएगी निगरानी, एआई कैमरे भी लगाएंगे


रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महानिदेशक सोनाली मिश्रा उज्जैन पहुंची और यहां उन्होंने उज्जैन सहित आसपास के स्टेशनों का निरीक्षण किया। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 08 May 2026 09:54:26 AM (IST)Updated Date: Fri, 08 May 2026 09:54:26 AM (IST)

सिंहस्थ-2028: उज्जैन में कुंभ मेले के दौरान ड्रोन कैमरों से की जाएगी निगरानी, एआई कैमरे भी लगाएंगे
रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए आरपीएफ डीजी। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. उज्जैन व आसपास के स्टेशनों का आरपीएफ के डीजी ने किया निरीक्षण
  2. सिंहस्थ के दौरान पांच हजार से अधिक जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी
  3. ट्रेनों के प्लेटफार्म पर आने पर ही यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महानिदेशक सोनाली मिश्रा उज्जैन पहुंची थी। यहां उन्होंने उज्जैन सहित आसपास के स्टेशनों का निरीक्षण किया है।

सिंहस्थ के दौरान पांच हजार से अधिक जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। क्राउड मैनेजमेंट के लिए ड्रोन कैमरों से सर्वे किया जाएगा। इसके अलावा एआइ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। होल्डिंग एरिया में यात्रियों को रोका जाएगा। ट्रेनों के प्लेटफार्म पर आने पर ही यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा।

डीजी सोनाली मिश्रा ने शुक्रवार को एडीजी राकेश गुप्ता व रेलवे अधिकारियों के साथ उज्जैन के अलावा चिंतामन, मोहनपुरा, नईखेड़ी, पंवासा, पिंगलेश्वर, विक्रम नगर स्टेशनों का निरीक्षण करने पहुंची थी। यहां उन्होंने सिंहस्थ के दौरान आने वाले यात्रियों की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, होल्डिंग एरिया व ट्रेनों के आवागमन संबंधी सहित अन्य जानकारियां ली।

यात्रियों की स्टेशन पर एंट्री व निकासी पर विशेष जोर दिया जाएगा

मीडिया से चर्चा के दौरान डीजी मिश्रा ने बताया कि सिंहस्थ 2028 में आरपीएफ के साथ जीआरपी, जिला पुलिस बल, आर्म्स फोर्स काम करेगी। यात्रियों को सुविधा के साथ प्लेटफार्म पर आने व जाने की पूरी व्यवस्था करने के साथ ही किस तरह से यात्रियों का मूवमेंट होगा इसकी जानकारी ली गई है। यात्रियों की स्टेशन पर एंट्री व निकासी पर विशेष जोर दिया जाएगा। हाेल्डिंग एरिया में यात्रियों की सुविधा के लिए पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था, खाने-पीने के स्टाल, शौचालय, बिजली व्यवस्था सहित अन्य को लेकर चर्चा की गई है।

प्रयागराज में 5500 जवानों को किया था तैनात

सिंहस्थ के दौरान आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पांच हजार से अधिक जवानों को तैनात किया जाएगा। प्रयागराज में 5500 जवान लगाए गए थे। होल्डिंग एरिया व प्लेटफार्म पर एआइ बैस सीसीटवीी कैमरे, पीटीजेड कैमरों को लगाया जाएगा। ड्यूटी कर रहे जवानों को बाडीवार्न कैमरे पहनाएं जाएंगे। इसके अलावा भीड़ नियंत्रण के लिए ड्रोन कैमरों से लगातार सर्वे किया जाएगा। आरपीएफ के कंट्रोल रूम में जीआरपी, जिला पुलिस बल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सभी से समन्वय कर भीड़ नियंत्रण पर फोकस रहेगा।



Source link

Exit mobile version