Mahakal Mandir News

उज्जैन में काल भैरव मंदिर के सामने पूजन सामग्री की दुकानों में लगी आग, पांच फायर फाइटरों से बुझाई


आग लगने से यहां की चार दुकानें जल गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 11:22:02 AM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 11:22:02 AM (IST)

उज्जैन में काल भैरव मंदिर के सामने पूजन सामग्री की दुकानों में लगी आग, पांच फायर फाइटरों से बुझाई
काल भैरव मंदिर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. काल भैरव मंदिर के सामने मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से पूजन सामग्री की चार दुकानें जल गईं
  2. सूचना पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां पहुंचीं और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
  3. मंदिर में आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। यहां के विश्व प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर के सामने मंगलवार सुबह पूजन सामग्री की दुकानों में आग लग गई। आग लगने से यहां की चार दुकानें जल गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार अलसुबह करीब 5 बजे मंदिर के सामने स्थित एक दुकान में आग लग गई, जो देखते ही देखते आसपास की अन्य दुकानों तक फैल गई। दुकानों में पूजन सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से भड़क गई।

लोगों ने किया आग बुझाने का प्रयास

आसपास के लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि एक के बाद एक चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे तक लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाया। आग की लपटें पास के एक पेड़ तक पहुंच गई थीं, जिसे भी समय रहते बचा लिया गया।

उल्लेखनीय है कि उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। राहत की बात यह रही कि आग तड़के उस समय लगी, जब श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू नहीं हुई थी। यदि आग दर्शन के समय लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था।



Source link

Exit mobile version