Mahakal Mandir News

उज्जैन में इंस्टाग्राम पर चप्पल के फोटो की मदद से मोटर चोर गैंग को पकड़ा, एक लाख रुपये की बड़ी पनडुब्बी मोटरें बरामद


खेत से चोरी गई बड़ी पनडुब्बी पानी की मोटर के सुराग की तलाश में जुटी पुलिस ने घटनास्थल के पास छूटी एक चप्पल के फोटो से पूरे मोटर चोर गैंग का पर्दाफाश कर…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 09:32:15 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 09:39:25 PM (IST)

उज्जैन में इंस्टाग्राम पर चप्पल के फोटो की मदद से मोटर चोर गैंग को पकड़ा, एक लाख रुपये की बड़ी पनडुब्बी मोटरें बरामद
मोटर चोर गैंग को पकड़ा। (एआई इमेज)

HighLights

  1. घटनास्थल के पास छूटी एक चप्पल के फोटो से पूरे मोटर चोर गैंग पकड़ी गई
  2. पुलिस ने तीन नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया है
  3. करीब एक लाख रुपये मूल्य की तीन बड़ी मोटरें बरामद की हैं

नईदुनिया न्यूज, घट्टिया (उज्जैन) : खेत से चोरी गई बड़ी पनडुब्बी पानी की मोटर के सुराग की तलाश में जुटी पुलिस ने घटनास्थल के पास छूटी एक चप्पल के फोटो से पूरे मोटर चोर गैंग का पर्दाफाश कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को अभिरक्षा में लेकर करीब एक लाख रुपये मूल्य की तीन बड़ी मोटरें बरामद की हैं।

घट्टिया थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से कुओं और खेतों से लगातार पनडुब्बी मोटरें चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे लेकर थाना प्रभारी करण खोवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। एक किसान के खेत से मोटर चोरी होने के बाद जब पुलिस और सुरक्षा प्रहरियों ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया तो वहां एक खास और अलग किस्म की स्लीपर चप्पल पड़ी मिली।

थाना प्रभारी ने बिना कोई वक्त गंवाए उस चप्पल का फोटो खींचकर ग्राम जन सुरक्षा प्रहरियों के ग्रुप्स में सर्कुलेट किया। सजग प्रहरियों ने चप्पल के अनोखे डिज़ाइन को देखकर जानकारी दी कि ऐसी ही चप्पल इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम की एक रील/ प्रोफाइल में देखी गई है। पुलिस ने तुरंत इंस्टाग्राम प्रोफाइल और स्थानीय नेटवर्क के आधार पर तस्दीक की तो पता चला कि यह चप्पल चक नाला क्षेत्र के एक 17 वर्षीय किशाेर की है।

देर रात दबिश, पूछताछ में कबूले अपराध

पुख्ता साक्ष्य मिलते ही पुलिस ने बुधवार देर रात दबिश देकर उक्त नाबालिग को अभिरक्षा में लिया। जब पुलिस ने चप्पल के साक्ष्य सामने रखकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, तो उसने सारा सच उगल दिया। उसने स्वीकार किया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पिछले 3 महीनों में अलग-अलग कुओं से तीन बड़ी पनडुब्बी मोटरें चोरी की थी। पुलिस ने तीनों नाबालिगों की निशानदेही पर रात में ही चोरी की गईं करीब 1 लाख रुपये कीमत की 3 पनडुब्बी मोटरें जब्त कर लीं।



Source link

Exit mobile version