उज्जैन के आगर रोड स्थित मोहन नगर में आवारा कुत्ते ने 11 लोगों को काट लिया। इसमें एक 5 साल की बालिका भी शामिल है। कुत्ता एक व्यक्ति के घर में भी घुस गया था और उसे भी काट लिया। इस घटना के बाद उज्जैन नगर निगम के पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
Publish Date: Wed, 05 Nov 2025 11:47:24 AM (IST)
Updated Date: Wed, 05 Nov 2025 11:56:20 AM (IST)
HighLights
- घर में सो रहे एक व्यक्ति को भी अपना शिकार बनाया।
- दो दिन के अंदर कई लोगों को कुत्ते ने बनाया निशाना।
- डरे हुए लोग अब घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं।
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन में आगर रोड स्थित मोहन नगर में आवारा कुत्ते का आंतक है। दो दिनों में कुत्ते ने 11 लोगों को काट लिया है। इनमें पांच वर्षीय बालिका भी शामिल है। बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान श्वान ने हमला कर दिया। बालिका को चरक अस्पताल ले जाया गया। मोहन नगर निवासी परी नागर उम्र पांच वर्ष सोमवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी।
उसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके हाथ पर काट लिया, जिससे वह बुरी तरह घबरा गई थी। लोगों ने उसे बचाया था। जिसके बाद उसे चरक अस्पताल ले गए थे। रहवासी कुलदीप ने बताया कि कुत्ता बीते दो दिनों में 11 लोगों को काट चुका है। शिकायत के बाद भी अब तक कुत्ता को नहीं पकड़ा गया है।
जानकारी के मुताबिक कुत्ते ने घर में सो रहे एक व्यक्ति को भी अपना शिकार बनाया। आवारा कुत्ते द्वारा लगातार लोगों को काटने की घटना के बाद उज्जैन नगर निगम पर सवाल खड़े होने लगे हैं। नगर निगम इन पर लगाम क्यों नहीं लगा पा रहा। इसके पहले और भी कई स्थानों पर कुत्तों द्वारा काटने की घटनाएं सामने आती रहीं है। महाकाल लोक के निर्माण के दौरान तो कुत्ते मंदिर प्रांगण तक घुस जाते थे, इस दौरान उन्होंने कई श्रद्धालुओं को निशाना बनाया था।
हाल ही में उज्जैन के ऋषि नगर में भी आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की घटना सामने आई थी। उस दौरान नगर निगम की टीम उन्हें पकड़ने भी पहुंची थी, लेकिन पशुओं के अधिकारियों के लिए काम करने वाले लोगों के विरोध के बाद अभियान थम गया था। उज्जैन में शहवासियों के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी अब कुत्तों का डर बना हुआ है।

