Site icon Mahakal Mandir News

उज्जैन में आज से शुरू होगा श्रीमहाकाल महोत्सव, 2100 वर्ष पुरानी परंपरा का पुनरुत्थान, शंकर महादेवन देंगे प्रस्तुति


:Shrimahakal Festival: महाकाल की नगरी उज्जैन एक बार फिर आध्यात्म और संस्कृति के रंगों से सराबोर होने जा रही है। श्रीमहाकालेश्वर मंदिर परिसर में बुधवार …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 14 Jan 2026 07:10:23 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Jan 2026 07:29:34 AM (IST)

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज से श्रीमहाकाल महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। फाइल फोटो

HighLights

  1. आज से उज्जैन में श्रीमहाकाल महोत्सव
  2. 14 से 18 जनवरी तक चलेगा आयोजन
  3. जनजातीय कला यात्रा प्रतिदिन निकलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन: ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार शाम सात बजे श्रीमहाकाल महोत्सव (Shrimahakal Festival) का विधिवत शुभारंभ होगा। यह महोत्सव 14 से 18 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक शंकर महादेवन अपने साथ सिद्धार्थ और शिवम के साथ विशेष प्रस्तुति देंगे।

2100 वर्ष पुरानी परंपरा का पुनरुत्थान

साहित्यिक प्रमाणों के अनुसार लगभग 2100 वर्ष पूर्व उज्जैन के न्यायप्रिय शासक सम्राट विक्रमादित्य महाकाल वन में शिव महोत्सव का आयोजन किया करते थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप वीर भारत न्यास एवं श्रीमहाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उसी गौरवशाली परंपरा को पुनर्जीवित करने जा रही है।

आध्यात्म और संस्कृति का अद्भुत संगम

श्रीमहाकाल महोत्सव आध्यात्म, लोक और वैश्विक संस्कृति का संगम होगा। महोत्सव के दौरान शास्त्रीय संगीत, लोक नृत्य, जनजातीय कला, नाट्य और संगीत की विविध प्रस्तुतियां होंगी। प्रतिदिन जनजातीय कला यात्रा विभिन्न स्थलों से निकलकर श्रीमहाकाल महालोक परिसर पहुंचेगी।

अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की सहभागिता

इस महोत्सव की विशेष बात यह है कि इसमें इंडोनेशिया और श्रीलंका के नाट्य दल भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सहभागिता करेंगे। इससे महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने के साथ सांस्कृतिक संवाद को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- बड़े तालाब पर ‘Khelo MP’ का आगाज: लेजर शो और आतिशबाजी के साथ प्रदेश के सबसे बड़े खेल महाकुंभ का CM ने किया शुभारंभ



Source link

Exit mobile version