Site icon Mahakal Mandir News

उज्जैन-झालावाड़ रोड पर अचानक मुड़ गया साइकिल सवार, उसे बचाने में टकराईं दो कारें: हादसे में तीन घायल


उज्जैन-झालावाड़ मार्ग पर ढाबलाहर्दू के पास हुआ यह हादसा पीछे से आ रही एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया, जिसमें साफ दिख रहा है कि साइकिल सवार के मुड …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 28 Mar 2026 12:54:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Mar 2026 12:59:41 PM (IST)

उज्जैन में साइकिल सवार को बचाने दो कारें आपस में टकराईं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन-झालावाड़ मार्ग पर ढाबलाहर्दू के समीप एक गंभीर हादसा हो गया। साइकिल सवार अचानक मुड़ गया, जिससे दो कारों की टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। उपचार के लिए तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना गुरुवार को हुई थी। पूरा घटनाक्रम पीछे चल रही कार के डैश कैम की फुटेज में दर्ज हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

माकडोन पुलिस ने बताया कि गुरुवार को भगवानसिंह पुत्र भीमसिंह चौधरी निवासी ग्राम गिरोता गौतमपुरा इंदौर अपनी पत्नी विष्णुबाई के साथ 26 मार्च को अपने रिश्तेदार मुकेश निवासी ग्राम बालोदा लक्खा के साथ नलखेड़ा स्थित बगलामुखी माता मंदिर में दर्शन के लिए कार क्रमांक एमपी 09 जेडक्यू 8138 से गए थे। जहां से वापस आने के दौरान सुबह करीब 11 बजकर 50 मिनट पर झालावाड़ मार्ग पर ढाबलाहर्दू पहुंचे थे।

उसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप एक साइकिल सवार अचानक मुड गया था। दूसरी लेन में चल रही कार क्रमांक एमपी 13 जेडएस 5032 भगवानसिंह की कार में टक्कर मार दी थी। जिससे भगवानसिंह, मुकेश व विष्णुबाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। दुर्घटना में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई।

पीछे आ रही कार के डैश कैम में कैद हुआ घटनाक्रम

दोनों कारों की टक्कर का घटनाक्रम पीछे आ रही एक कार के डैश कैम में दर्ज हो गया। इसमें साइकिल सवार अचानक मुडते हुए और दोनों कारों की टक्कर होते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। माकड़ोन पुलिस ने मुकेश की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।



Source link

Exit mobile version