Site icon Mahakal Mandir News

उज्‍जैन के बुधवारिया क्षेत्र में बेटे से विवाद के बाद पिता की चाकू मारकर हत्या


गीता कॉलोनी में उसने सिद्धार्थ के मिलने पर विवाद के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान सिद्धार्थ ने सुनील मालवीय पर चाकू से हमला किया और वहां से भाग निकला। सुनील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया।

Publish Date: Sat, 06 Sep 2025 10:52:41 PM (IST)

Updated Date: Sat, 06 Sep 2025 10:56:36 PM (IST)

उज्‍जैन में हुआ मर्डर।

HighLights

  1. सिद्धार्थ ने सुनील मालवीय को चाकू मारा।
  2. सुनील कोअस्पताल में भर्ती किया गया।
  3. यहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। बुधवारिया क्षेत्र में शनिवार रात को एक व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपित का मृतक के बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि सुनील मालवीय उम्र 48 वर्ष निवासी अवंतीपुरा अचार-पापड़ व अन्य खाद्य पदार्थों की एजेंसी संचालित करता था। मालवीय की दुकान गीता कॉलोनी में है। शनिवार शाम को मालवीय के पुत्र जयेश का किसी बात को लेकर सिद्धार्थ नामक युवक से विवाद हो गया था।

इसकी जानकारी सुनील मालवीय को लगी थी। गीता कॉलोनी में उसने सिद्धार्थ के मिलने पर विवाद के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान सिद्धार्थ ने सुनील मालवीय पर चाकू से हमला किया और वहां से भाग निकला।

सुनील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि चाकू लगने के कारण व अधिक रक्त बहने से मालवीय की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Exit mobile version