भागीरथ पुत्र प्रवीण देवासी उम्र तीन वर्ष निवासी गुड़ानला जिला पाली राजस्थान पलदूना रोड स्थित खेत में खुले बोरवेल में गिर गया। डेरे के लोगों को इसकी जा …और पढ़ें

HighLights
- बड़नगर के झलारिया गांव में हादसा।
- पुलिस, प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी।
- तीन वर्षीय बालक खुले बोरवेल में गिरा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम झलारिया में गुरुवार को गंभीर हादसा हो गया। भेड़ चराने वाले डेरे के साथ आया बालक खेत में खुले बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बालक 60 फीट गहराई पर फंसा हुआ है। अधिकारियों की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।
टीआई अशोक पाटीदार ने बताया कि पाली राजस्थान से भेड़ लेकर कुछ लोग बड़नगर के झलारिया में आए हुए हैं। शुक्रवार को डेरे के सदस्य झलारिया में भेड़ चरा रहे थे। उसी दौरान भागीरथ पुत्र प्रवीण देवासी उम्र तीन वर्ष निवासी गुड़ानला जिला पाली राजस्थान पलदूना रोड स्थित खेत में खुले बोरवेल में गिर गया।
डेरे के लोगों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि बालक 60 फीट गहराई में अटका हुआ है। देर रात तक प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी रही।