Site icon Mahakal Mandir News

उज्जैन के तराना में दूसरे दिन भी तनाव… 2 बसों को जलाया, घरों व मंदिर पर पथराव, 20 से ज्यादा हिरासत में


Tarana Violence: उज्जैन जिले के तराना में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कार्यकर्ता पर हुए हमले के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा ने शुक्रवार को और भी उग्र रू …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 23 Jan 2026 08:08:08 PM (IST)Updated Date: Fri, 23 Jan 2026 08:08:08 PM (IST)

थाने का घेराव करते हुए लाेग।

HighLights

  1. उज्जैन के तराना में नमाज के बाद बवाल
  2. उपद्रवियों ने 13 बसों में की तोड़फोड़
  3. हिंदूवादी संगठनों ने किया थाने का घेराव

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन जिले के तराना में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कार्यकर्ता पर हुए हमले के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा ने शुक्रवार को और भी उग्र रूप धारण कर लिया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद नगर में आगजनी और पथराव की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया है।

विहिप कार्यकर्ता पर हमले के बाद भड़का आक्रोश

हिंसा की शुरुआत गुरुवार रात को हुई जब विश्व हिंदू परिषद से जुड़े सोहिल ठाकुर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सोहिल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए। गुरुवार रात को ही उपद्रवियों ने 13 बसों में तोड़फोड़ कर दी थी। शुक्रवार सुबह हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी, उनका जुलूस निकालने और मकानों को ध्वस्त करने की मांग को लेकर तराना थाने का घेराव कर दिया।

शुक्रवार को फिर भड़की हिंसा

शुक्रवार दोपहर नमाज के बाद स्थिति एक बार फिर तनावपूर्ण हो गई। उपद्रवियों ने एक कबाड़ी की दुकान और दो बसों को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि बस जलकर खाक हो गई। इसके अलावा, शहर के अलग-अलग हिस्सों में जमकर पथराव हुआ। दंगाइयों ने छह घरों को निशाना बनाया और एक मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब पुलिस के पास है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे तराना का बाजार बंद रहा।

भारी पुलिस बल तैनात, 20 से अधिक हिरासत में

हालात को नियंत्रित करने के लिए डीआइजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा स्वयं तराना में डेरा डाले हुए हैं। सुरक्षा के लिए नौ थानों के बल के साथ पुलिस लाइन से भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर अब तक 20 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपद्रवियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Ujjain: तराना में दो पक्षों में विवाद के बाद से आज भी तनाव, बाजार रहे बंद

शांति की अपील और सामाजिक पहल

नगर में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने अपील जारी की है। शहर काजी सफिउल्ला ने दोषियों पर कार्रवाई की बात करते हुए जनता से शांति बनाए रखने को कहा। वहीं, जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन भारती ने मालवा की परंपराओं का हवाला देते हुए संयम बरतने की सलाह दी। क्षेत्रीय विधायक महेश परमार ने भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर नागरिकों से भाईचारा बनाए रखने का अनुरोध किया है।





Source link

Exit mobile version