Mahakal Mandir News

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में साधु वेशधारी का हंगामा, पुलिस से भी विवाद किया


Ujjain Kalbhairav Temple: साधु वेशधारी लोगों ने काल भैरव मंदिर के मुख्य द्वार पर बेरिकेड लगाकर बेवजह हंगामा शुरू कर दिया।

Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 01:04:04 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 01:10:32 PM (IST)

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में साधु वेशधारी का हंगामा, पुलिस से भी विवाद किया
समझाईश देने पहुंचे पुलिस अधिकारी से साधु वेशधारी ने इस तरह व्यवहार किया। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. यह लोग दर्शनार्थियों को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दे रहे थे
  2. स्थिति को देखते हुए आसपास के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी
  3. पुलिस मौके पर पहुंची और व्यवस्था बनाने का प्रयास किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। कालभैरव मंदिर में मंगलवार सुबह साधु वेशधारी ने हंगामा मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इन लोगों ने मंदिर के मुख्य द्वार को बाधित करते हुए दर्शनार्थियों को परेशान किया। मामले की शिकायत पुलिस को की गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से भी तथाकथित साधुओं ने विवाद किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

जानकारी के अनुसार डोल ग्यारस पर स्थानीय के अलावा देशभर से हजारों भक्त भगवान कालभैरव के दर्शन करने मंदिर पहुंचे थे। शाम को भगवान कालभैरव की सवारी निकलना थी, इसलिए मंदिर में तैयारियां भी चल रही थी। इसी दौरान कुछ साधु वेशधारी लोगों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर बेरिकेड लगाकर बेवजह हंगामा शुरू कर दिया।



Source link

Exit mobile version