इंदौर से बस द्वारा नागदा आ रही महिला डाॅक्टर मेडिकल ऑफिसर की सीट पर उनके पास एएसआई मुन्नालाल सोलंकी बैठ गया। वह महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। …और पढ़ें

HighLights
- इसका विरोध करने पर आरोपित द्वारा अभद्रता कर मारपीट पर उतारू हो गया।
- पीड़िता द्वारा मोबाइल में वीडियो बनाने लगी तो मोबाइल भी छीनकर फेंक दिया।
- महिला डाॅक्टर द्वारा घटना की जानकारी एसपी प्रदीप शर्मा को मोबाइल पर दी।
नागदा जंक्शन। इंदौर से नागदा आ रही महिला डाक्टर के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा बस में छेड़छाड़ का विरोध करने पर अभद्रता कर मोबाइल छीन लिया। पीड़िता ने एसपी को मामले की जानकारी देते हुए मंडी पुलिस थाने में आवेदन दिया। एसपी ने आरोपित को निलंबित करते हुए मामले की जांच मंडी थाना प्रभारी से करवाने के आदेश जारी किए।
इंदौर से बस द्वारा नागदा आ रही महिला डाॅक्टर मेडिकल ऑफिसर की सीट पर उनके पास एएसआई मुन्नालाल सोलंकी बैठ गया। वह महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
इसका विरोध करने पर आरोपित द्वारा अभद्रता कर मारपीट पर उतारू हो गया। पीड़िता द्वारा मोबाइल में वीडियो बनाने लगी तो मोबाइल भी छीनकर फेंक दिया।
महिला डाॅक्टर द्वारा घटना की जानकारी एसपी प्रदीप शर्मा को मोबाइल पर दी। मंडी पुलिस थाने में आकर आरोपित के खिलाफ आवेदन दिया।
इस पर एसपी ने संज्ञान लेते हुए आरोपित सोलंकी को निलंबित कर दिया। मंडी थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी को जांच करने के आदेश दिए हैं।
बता दें कि आरोपित एएसआई सोलंकी का यह पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी ऐसे मामले हो चुके हैं।