Site icon Mahakal Mandir News

अचानक गिर पड़े CM मोहन यादव… उज्जैन के राहगीरी आनंदोत्सव में घोड़े पर बिगड़ा संतुलन, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला


धार्मिक नगरी उज्जैन में आयोजित ‘राहगीरी आनंदोत्सव’ के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार्यक्रम के दौरान जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव घुड़सवारी …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 25 Jan 2026 03:30:52 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Jan 2026 03:30:52 PM (IST)

अचानक गिर पड़े CM मोहन यादव

HighLights

  1. उज्जैन के राहगीरी आनंदोत्सव में घुड़सवारी के दौरान संतुलन खो बैठे सीएम
  2. सुरक्षाकर्मियों ने सीएम को नीचे गिरते ही तत्काल उठाया, सुरक्षित हैं मुख्यमंत्री
  3. गिरने के बाद भी नहीं रुके मोहन यादव, दोबारा घुड़सवारी कर आनंदोत्सव मनाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में आयोजित ‘राहगीरी आनंदोत्सव’ के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार्यक्रम के दौरान जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव घुड़सवारी कर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे घोड़े से नीचे गिर पड़े। इस अचानक हुई घटना से वहां मौजूद लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

कोई गंभीर चोट नहीं आई

हालांकि, मुख्यमंत्री के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों ने गजब की फुर्ती दिखाई और स्थिति बिगड़ती उससे पहले ही सीएम को तत्काल संभालते हुए उठाया। गनीमत रही कि मुख्यमंत्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई। गिरने के बावजूद मुख्यमंत्री का हौसला कम नहीं हुआ, वे तुरंत संभले और उन्होंने दोबारा घोड़े पर सवार होकर घुड़सवारी की। घटना के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में अन्य गतिविधियों का भी आनंद लिया।



Source link

Exit mobile version