Mahakal Mandir News

श्रावण-भादौ मास में महाकाल की तरह भोपाल में निकलेगी मुक्तेश्वर महादेव की पांच सवारी


श्रावण मास 30 जुलाई से शुरू हो रहा है, भोपाल के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में भी उज्जैन के महाकाल की तरह पांच सवारियां निकाली जाएंगी।

Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 11:05:06 AM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 11:15:41 AM (IST)

श्रावण-भादौ मास में महाकाल की तरह भोपाल में निकलेगी मुक्तेश्वर महादेव की पांच सवारी
श्रीमुक्तेश्वर महादेव की सवारी। फाइल फोटो

HighLights

  1. 4 सवारियां श्रावण के सोमवार को और 1 सवारी भादौ मास के सोमवार को निकलेगी
  2. मुक्तेश्वर महादेव सोमवार को निकले वाली सवारी में अलग-अलग स्वरूप में दर्शन देंगे
  3. पहला मनमहेश, दूसरा घटाटोप, तीसरा गरुणासन और चौथा महाकाल रूप होगा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भगवान शिव के प्रिय श्रावण मास को लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रावण-भादौ महीने के सोमवार को उज्जैन में निकलने वाली महाकाल की सवारी की तरह भोपाल के बाबा मुक्तेश्वर की पांच सवारी निकाली जाती है।

30 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत हो रही है और पहला सोमवार 3 अगस्त को है। इसमें से चार सवारियां श्रावण मास में और एक सवारी भादौ मास के सोमवार को निकाली जाएगी। इस दौरान हर दिन मुक्तेश्वर महादेव की भस्म आरती भी की जाएगी।

इन रूपों दर्शन देंगे मुक्तेश्वर महादेव

  • पहला सोमवार – मनमहेश
  • दूसरा सोमवार – घटाटोप
  • तीसरा सोमवार – गरुणासन
  • चौथा सोमवार- महाकाल रूप

उज्जैन में महाकाल की निकलती हैं 6 सवारी

उज्जैन में श्रावण-भादौ मास में भगवान महाकाल की 6 सवारियां निकलती हैं। इसमें 4 सवारियां श्रावण मास के सोमवार पर निकलती हैं और दो भादौ मास में। इसमें आखिरी सवारी राजसी सवारी के रूप में निकाली जाती है, जिसके दर्शन करने बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। भोपाल के मुक्तेश्वर महादेव की पांच सवारियां निकाली जाती हैं।

भोपाल के सभी मंदिरों में श्रावण की तैयारियां की जा रही हैं। इसमें सोमवार के दिन विशेष आयोजन होंगे। भोलेनाथ का विशेष शृंगार और महाआरती की जाएगी। श्रावण में भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा।



Source link

Exit mobile version