Mahakal Mandir News

वीकेंड आज से, श्रावण में बाबा महाकाल के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु; पहली सवारी 3 अगस्त को


Mahakal Temple Ujjain: श्रावण मास का पहला वीकेंड शुरू हो गया है। महाकाल मंदिर (Mahakaleshwar Mandir) में लगातार तीन दिन शनिवार, रविवार और सोमवार को दे…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 01 Aug 2026 01:12:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Aug 2026 01:19:06 PM (IST)

वीकेंड आज से, श्रावण में बाबा महाकाल के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु; पहली सवारी 3 अगस्त को
महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन। फाइल फोटो

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर (Mahakal Mandir Ujjain) में श्रावण मास का पहला वीकेंड (शनिवार, रविवार और सोमवार) शनिवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान लगातार तीन दिन देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना है। मंदिर समिति ने सामान्य श्रद्धालुओं, शीघ्र दर्शन टिकटधारियों और कावड़ यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं दर्शन की व्यवस्था लागू की है।

भीड़ बढ़ने पर नंदी हाल व परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सामान्य दर्शनार्थियों को श्री महाकाल महालोक (Mahakal Lok Corridor) स्थित नंदी द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। श्रद्धालु मानसरोवर फैसेलिटी सेंटर, महाकाल टनल से होते हुए गणेश मंडपम तक पहुंचेंगे और निर्धारित व्यवस्था के अनुसार करीब 50 फीट की दूरी से भगवान महाकाल के दर्शन (Mahakaleshwar Live Darshan) कर सकेंगे। शीघ्र दर्शन टिकटधारी और कावड़ यात्री नंदी हाल के पीछे प्रथम बैरिकेड से दर्शन करेंगे।

मंदिर समिति ने शीघ्र दर्शन टिकटधारी (Mahakaleshwar VIP Darshan Ticket) श्रद्धालुओं तथा कावड़ यात्रियों के लिए मंदिर में प्रवेश के लिए भी अलग व्यवस्था की है। इन श्रद्धालुओं को हरसिद्धि चौराहा तथा अवंतिका द्वार (गेट नंबर-1) से प्रवेश दिया जाएगा। कावड़ यात्री और शीघ्र दर्शन टिकटधारी श्रद्धालु सभा मंडप में लगाए गए विशेष जल पात्रों से भगवान महाकाल का जलाभिषेक भी कर सकेंगे।

प्रोटोकाल व नंदी हाल की व्यवस्था

मंदिर समिति ने श्रावण भाद्रपद मास में भीड़ की स्थिति के आधार पर नंदी मंडपम व मंदिर परिसर में प्रवेश की व्यवस्था लागू की है। शुक्रवार को भीड़ अधिक होने पर कुछ विशेष विभाग व राजनीतिक दल को छोड़कर शेष प्रोटोकाल बंद कर दिए गए।

प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया भीड़ की स्थिति के आधार पर प्रोटोकाल व नंदीहाल में प्रवेश लागू किया जाएगा। वैसे भी आम श्रद्धालुओं का नंदी मंडपम से कोई लेना देना नहीं है, आम भक्तों की दर्शन व्यवस्था निर्बाध जारी रहेगी।



Source link

Exit mobile version