Mahakal Mandir News

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 26.75 लाख रुपये की ठगी


लेकिन न तो दस्तावेज तैयार हुए और न ही नौकरी का पत्र मिला। जब जितेंद्र ने रुपये वापस मांगे, तो अमित टालमटोल करने लगा, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई।

Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 11:07:40 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 11:11:56 PM (IST)

Ujjain News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 26.75 लाख रुपये की ठगी
उज्‍जैन में आया ठगी का मामला।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर चार व्यक्तियों से 26.75 लाख रुपये की ठगी का मामला उजागर हुआ है। उज्जैन पुलिस ने आरोपित अमित जैन और उसकी सहयोगी फलक हुसैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

चिमनगंज थाना पुलिस के अनुसार, आरोपित अमित जैन ने जितेंद्र कुशवाह को यूरोप में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद जितेंद्र ने अपने भाई, रिश्तेदार और दोस्त को भी अमित से मिलवाया।

अमित ने सभी को विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर वीजा, मेडिकल और अन्य दस्तावेजों के नाम पर मार्च 2025 से अगस्त के बीच 26.75 लाख रुपये जमा करा लिए।

लेकिन न तो दस्तावेज तैयार हुए और न ही नौकरी का पत्र मिला। जब जितेंद्र ने रुपये वापस मांगे, तो अमित टालमटोल करने लगा, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई।



Source link

Exit mobile version