Mahakal Mandir News

रतलाम-नागदा मेमू ट्रेन में सीट को लेकर बवाल, हाथापाई करते-करते दरवाजे से नीचे गिरे दो यात्री


रतलाम-नागदा मेमू ट्रेन में सीट को लेकर दो यात्रियों के बीच मारपीट हुई। हाथापाई के दौरान दोनों ट्रेन से नीचे गिर गए। वायरल वीडियो की जीआरपी जांच कर रही…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 16 Jul 2026 05:09:36 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jul 2026 05:09:36 PM (IST)

रतलाम-नागदा मेमू ट्रेन में सीट को लेकर बवाल, हाथापाई करते-करते दरवाजे से नीचे गिरे दो यात्री
रतलाम-नागदा मेमू ट्रेन में सीट को लेकर बवाल। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. सीट विवाद में दो यात्रियों के बीच मारपीट शुरू हुई।
  2. हाथापाई करते-करते दोनों ट्रेन के दरवाजे से नीचे गिरे।
  3. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

डिजिटल डेस्क। रतलाम-नागदा मेमू ट्रेन में दो यात्रियों के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों युवक ट्रेन के दरवाजे के पास गुत्थमगुत्था करते दिखाई दे रहे हैं। हाथापाई के दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ता है और वे ट्रेन से नीचे गिर जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल दावे के अनुसार, बुधवार रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच रतलाम से नागदा जा रही मेमू ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर दो यात्रियों के बीच कहासुनी शुरू हुई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक-दूसरे से हाथापाई करने लगे। धक्का-मुक्की करते हुए दोनों ट्रेन के दरवाजे तक पहुंच गए। संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़े।

यात्रियों ने छुड़ाने की कोशिश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना खाचरोद रेलवे स्टेशन के पास हुई। डिब्बे में मौजूद यात्रियों ने दोनों को शांत कराने और अलग करने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि झगड़ रहे युवकों में से एक नशे की हालत में था। हालांकि, इस दावे की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जीआरपी ने शुरू की जांच

  • जानकारी के मुताबिक, दोनों यात्रियों को मामूली चोटें आईं और उन्होंने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। जीआरपी का कहना है कि उन्हें इस घटना की पूर्व सूचना नहीं मिली थी। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस उसकी सत्यता की जांच कर रही है।



Source link

Exit mobile version