Mahakal Mandir News

मुस्लिम छात्र करता था परेशान, छात्रा ने दी जान, भड़का आक्रोश, उज्जैन में शव सड़क पर रखकर किया रास्ता जाम


भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम रूनिजा में 11वीं कक्षा की छात्रा की जहरीला पदार्थ खाने से मौत के बाद मंगलवार को जमकर आक्रोश देखने को मिला। स्वजन और हि…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 10:45:06 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 10:45:06 PM (IST)

मुस्लिम छात्र करता था परेशान, छात्रा ने दी जान, भड़का आक्रोश, उज्जैन में शव सड़क पर रखकर किया रास्ता जाम
सड़क पर बैठकर यातायात जाम करते हुए आक्रोशित लोग। जेसीबी से इस तरह हटाया गया अवैध शेड। (नईदुनिया)

HighLights

  1. स्वजन का आरोप, साथी छात्र धमकाता था, शिक्षक ने स्कूल आने से रोका
  2. मानसिक तनाव में छात्रा ने खा लिया था जहरीला पदार्थ
  3. प्रशासन ने हटाया आरोपित छात्र के घर का अवैध शेड

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम रूनिजा में 11वीं कक्षा की छात्रा की जहरीला पदार्थ खाने से मौत के बाद मंगलवार को जमकर आक्रोश देखने को मिला। स्वजन और हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने छात्रा का शव भगतसिंह चौराहे पर रखकर करीब दो घंटे तक रास्ता जाम किया। प्रदर्शनकारी साथी छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उसके मकान पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर विधायक जितेंद्र पंड्या, एसडीओपी आकांक्षा बिछोटे, थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

स्वजन ने आरोप लगाया कि छात्रा के साथ पढ़ने वाला मुस्लिम समुदाय का एक छात्र उसे लगातार परेशान करता और धमकाता था। छात्रा ने इसकी शिकायत स्कूल शिक्षक ब्रजपाल सिंह से भी की थी। आरोप है कि शिक्षक ने संबंधित छात्र के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय छात्रा को ही डांट दिया और उसे स्कूल नहीं आने के लिए कहा। इसके बाद से छात्रा मानसिक तनाव में थी।

स्वजन के अनुसार सोमवार को भी संबंधित छात्र ने छात्रा को धमकाया था। इसके बाद छात्रा स्कूल से घर पहुंची और जहरीला पदार्थ खा लिया। स्वजन उसे उपचार के लिए ले गए, लेकिन मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया।

दो घंटे तक चौराहे पर प्रदर्शन

मंगलवार दोपहर स्वजन और हिंदूवादी संगठनों के लोग छात्रा का शव लेकर भगतसिंह चौराहे पहुंचे। शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। इससे मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। प्रदर्शनकारी आरोपित छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों से चर्चा की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग के बाद प्रशासन ने नगर पंचायत की मदद से संबंधित छात्र के मकान के ऊपर बने अवैध शेड को हटाने की कार्रवाई की। प्रदर्शनकारी मकान पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने फिलहाल मकान के ऊपर बने अवैध शेड को हटाया।

शिक्षक की भूमिका भी जांच के दायरे में

पुलिस ने छात्रा के स्वजन की शिकायत पर संबंधित छात्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। स्वजन ने शिक्षक ब्रजपाल सिंह की भूमिका पर भी आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच में शिक्षक की भूमिका सामने आने पर उसके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- भोपाल में छात्रा की मौत के 4 महीने बाद बड़ा खुलासा, सुसाइड से पहले हुआ था दुष्कर्म; केस दर्ज



Source link

Exit mobile version