Mahakal Mandir News

महिदपुर हत्याकांड में खुलासा, जंगल में साथ बैठकर पी शराब, फिर साढू ने ही काट दिया गला


उज्जैन के महिदपुर थाना क्षेत्र में पीली खाई जंगल में युवक की गला काटकर हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 20 Apr 2026 09:06:04 AM (IST)Updated Date: Mon, 20 Apr 2026 09:08:55 AM (IST)

महिदपुर हत्याकांड में खुलासा, जंगल में साथ बैठकर पी शराब, फिर साढू ने ही काट दिया गला
महिदपुर पुलिस की गिरफ्त में हत्या के दोनों आरोपी।

HighLights

  1. बालाराम गुरुवार शाम से लापता था, सेमलिया रोड के जंगल में मिला गला कटा शव
  2. साढ़ू बद्रीलाल निवासी खामरिया रतलाम और गजानंद निवासी बिनपुरा ने कबूला जुर्म
  3. शराब पीते समय गाली-गलौज पर हुआ विवाद, चाकू से गला काटकर किए कई वार

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महिदपुर थाना क्षेत्र में ग्राम सेमलिया रोड पीली खाई जंगल में युवक की गला काटकर की गई हत्या के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया। मृतक के साढ़ू ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी। शराब पीने के दौरान गालियां देने को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह दूध बेचने के लिए जा रहे एक व्यक्ति ने ग्राम सेमलिया रोड पीली खाई जंगल में के जंगल में एक युवक का गला कटा शव देखा था। मृतक की शिनाख्त बालाराम पुत्र शंकरलाल उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम रतनगढ़ सेमलिया खेड़ा के रूप में स्वजन की है। बालाराम गुरुवार शाम से लापता था। स्वजन उसकी तलाश में जुटे थे।

चाकू से गला काटने के बाद वार भी किए

पुलिस ने मामले की जांच के बाद बद्रीलाल पुत्र उदाजी निवासी खामरिया थाना आलोट जिला रतलाम व गजानन्द पुत्र नानूराम निवासी बिनपुरा थाना महिदपुर को गिरफ्तार किया था। आरोपी बद्रीलाल मृतक का साढू है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बालाराम के साथ बैठकर पहले शराब पी थी।

इस दौरान बालाराम गालियां देने लगा था। जिसके कारण चाकू से उसका गला काट दिया और उस पर वार भी किए थे। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश किया था। यहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।



Source link

Exit mobile version