Ujjain Mahakaleshwar Temple Rules: उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में अब भस्म आरती की तरह संध्या और शयन आरती के दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा …और पढ़ें
HighLights
- महाकाल मंदिर में संध्या और शयन आरती बुकिंग शुरू
- दर्शनार्थियों को प्रति व्यक्ति 250 रुपये का शुल्क देना
- होगा संध्या आरती बुकिंग दोपहर 12 बजे से शुरू होगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रद्धालु अब भस्म आरती की तरह संध्या व शयन आरती दर्शन की बुकिंग भी कर सकेंगे। दर्शनार्थियों को इसके लिए प्रति व्यक्ति 250 का शुल्क चुकाना होगा। दोनों आरती के लिए बुकिंग का अलग-अलग समय रहेगा।
मंदिर प्रशासन ने बुधवार देर रात नई व्यवस्था शुरू करने की जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार देशभर के श्रद्धालु संध्या तथा शयन आरती दर्शन के लिए मंदिर की वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ पर बुकिंग कर सकते हैं।
संध्या आरती की बुकिंग का समय दोपहर 12 बजे से रहेगा। वहीं शयन आरती की बुकिंग शाम 4 बजे से कराई जा सकेगी। दोनों ही आरतियों में अनुमति धारी दर्शनार्थियों को मंदिर के गेट नंबर 1 से प्रवेश दिया जाएगा। संध्या आरती दर्शन के लिए दर्शनार्थियों को शाम 6 बजे मंदिर पहुंचना होगा। वहीं शयन आरती दर्शन के लिए दर्शनार्थियों को रात 10 बजे मंदिर पहुंचना अनिवार्य है।
- संध्या आरती: बुकिंग दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। दर्शनार्थियों को शाम 6 बजे मंदिर पहुंचना होगा।
- शयन आरती: बुकिंग शाम 4 बजे से शुरू होगी। दर्शनार्थियों को रात 10 बजे मंदिर पहुंचना अनिवार्य होगा।
इन दोनों आरतियों में भी सामान्य दर्शनार्थियों को कार्तिकेय मंडपम से चलायमान दर्शन होंगे। दोनों आरती की अग्रिम बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।

