Mahakal Mandir News

भतीजे को शक था चाचा और पत्नी के बीच कुछ है, ईद पर दावत के लिए बुलाया और मुंह में टॉवेल बांध मोगरी मारकर ली जान


उज्जैन के बड़नगर में पीरझलार निवासी सुल्तान पटेल (35) की हत्या का खुलासा हुआ, भतीजे नौशाद को शक था कि चाचा का पत्नी मेमसना से संबंध है। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 09:59:31 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 10:18:06 AM (IST)

भतीजे को शक था चाचा और पत्नी के बीच कुछ है, ईद पर दावत के लिए बुलाया और मुंह में टॉवेल बांध मोगरी मारकर ली जान
चाचा की हत्या करने के बाद वो भाई से उनका झगड़ा होने की अफवाह फैलाने लगा, लेकिन पुलिस ने उसकी यह चालाकी नहीं चलने दी। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. चाचा का शव बोरे में भरकर हातोद के यशवंत सागर में फेंक दिया था
  2. पुलिस ने नौशाद, उसकी पत्नी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया
  3. 28 मई से सुल्तान लापता था, 6 जून को चांदनखेड़ी के पास शव मिला

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। बड़नगर के पीरझलार निवासी सुल्तान पटेल की हत्या का राजफाश पुलिस ने कर दिया। मृतक के भतीजे ने पत्नी व नाबालिग के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतारा था। टॉवेल से मुंह बांधकर मोगरी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। शव को बोरे में भरकर हातोद के यशवंत सागर में झाड़ियों में फेंक दिया था।

पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपित भतीजे को पुलिस रिमांड पर सौंपा है। जबकि महिला को जेल भेजने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस ने बताया कि 28 मई को डायल 112 पर सूचना मिली की ग्राम पीरझलार के रहने वाले सुल्तान पटेल (35 साल) निवासी पीरझलार जो ईद वाले दिन की शाम से ही गायब है।

शब बुरी तरह सड़ चुका था

पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज की थी। 6 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि इंदौर जिले के हातोद थाना क्षेत्र के ग्राम चांदनखेड़ी में यशवंत सागर तालाब के पास झाडियो में एक बोरे मे बंद एक अज्ञात व्यक्ति लाश मिली है। शव बुरी तरह सड़ चुका था।

गुमशुदा सुल्तान के स्वजन ने उसके द्वारा पहने कपड़े व टूटे दांत को देखकर मृतक की शिनाख्त सुल्तान पुत्र अजगर पटेल के रूप में की थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 103(1), 238(ए), 61(1), 3 (5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया था।

ईद की दावत पर बुलाकर उतारा था मौत के घाट

जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक सुल्तान के भतीजे नौशाद पुत्र सादिक पटेल उम्र 28 साल निवासी पीरझलार को शंका थी कि उसकी पत्नी मेमसना व चाचा सुल्तान के बीच संबंध हैं। ईद के दिन नौशाद ने नाबालिग को बोलकर चाचा सुल्तान को अपने घर ईद पर खाने की दावत पर बुलाया था। जहां नौशाद अपने चाचा सुल्तान से विवाद करने लगा था। उसी दौरान नौशाद ने मोगरी से मारपीट कर टावेल से मुंह दबाकर चाचा सुल्तान की हत्या कर दी थी। इसमें पत्नी मेमसना ने भी साथ दिया।

शव को बोरी में भरकर फेंका

नौशाद व अन्य ने लाश को बोरी में बंद किया और कार में रखकर रात करीब 12 बजे चांदनखेड़ी के आगे यशवंत सागर तालाब झाड़ियों में बोरी छुपाकर आ गए थे। इसके बाद नौशाद ने ही अपने चाचा सुल्तान व अपने भाई दिलपुकार उर्फ टंटु के बीच झगड़ा होने झूठी खबर देकर गुमराह कर रहा था।

पुलिस ने आरोपित नौशाद व उसकी पत्नी मेमसना व नाबालिग गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने नौशाद को दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। जबकि मेमसना को केंद्रीय जेल भैरवगढ़ जेल भेजा गया है। जबकि नाबालिग को बाल संप्रेषणगृह भेजने के आदेश जारी किए गए हैं।



Source link

Exit mobile version