Mahakal Mandir News

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने किए महाकाल के दर्शन, सिंहस्थ की तैयारियों से नहीं दिखीं संतुष्ट, बोलीं- तैयारियां बहुत अच्छी नहीं


मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सोमवार को उज्जैन प्रवास पर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया और इसके बाद मीडि…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 05:05:55 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Sep 2026 05:05:55 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने किए महाकाल के दर्शन, सिंहस्थ की तैयारियों से नहीं दिखीं संतुष्ट, बोलीं- तैयारियां बहुत अच्छी नहीं
महाकाल की शरण में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती।

HighLights

  1. महाकाल की शरण में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती
  2. उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद बोलीं उमा भारती
  3. सिंहस्थ की चल रही तैयारियों से नहीं दिखीं संतुष्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सोमवार को उज्जैन प्रवास पर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया और इसके बाद मीडियाकर्मियों से संक्षिप्त चर्चा की। सिंहस्थ की तैयारियों पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक की तैयारियां बहुत अच्छी नहीं लग रही हैं, हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह अच्छा निर्णय रहा कि सरकार ने इसके लिए लैंड पूलिंग नहीं की।

जेन जी और सिस्टम की गंदगी पर तीखा बयान

युवा पीढ़ी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जेन जी’ (Gen Z) नौजवानों का एक उफान है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद अपमान झेलकर भी उनकी भावनाओं का सम्मान किया है। उन्होंने आगे एक तीखा उदाहरण देते हुए कहा कि कॉकरोच हमेशा गंदगी में ही पनपते हैं, यदि सिस्टम की गंदगी को पूरी तरह खत्म कर दिया जाए तो कॉकरोच अपने आप ही समाप्त हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- रतलाम में रेलवे भर्ती में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, GRP ने बिहार के युवक को किया गिरफ्तार, दूसरों की जगह लगा रहा था दौड़

जन सहयोग और जनप्रतिनिधियों पर सवाल

सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों पर उमा भारती ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए जन सहयोग की अत्यधिक आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शराब का सेवन न करें।

साथ ही जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सांसद, विधायक, पंचायत और नगर निगम के जिम्मेदार लोग इस दिशा में क्या कर रहे हैं? उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. मोहन यादव की सरकार इस मामले में सख्त कदम उठाएगी।



Source link

Exit mobile version