Mahakal Mandir News

चने की दाल पर 22 मिनट में 12 ज्योतिर्लिंग बना दीक्षा ने वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया


दीक्षा ने केवल 22 मिनट में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग के चित्र बनाए। इतने छोटे आकार की सतह पर 12 ज्योतिर्लिंगों को सटीकता और बारीकी के साथ उकेरना अत …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 04 Jun 2026 11:09:47 AM (IST)Updated Date: Thu, 04 Jun 2026 11:09:47 AM (IST)

चने की दाल पर 22 मिनट में 12 ज्योतिर्लिंग बना दीक्षा ने वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया
चने की दाल पर बनाए गए 12 ज्योतिर्लिंग, वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र के साथ दीक्षा कुशवाह। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. दीक्षा ने 8 मिमी आकार के चने की दाल पर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग की आकृतियां बनाईं
  2. यह चित्रकारी सूक्ष्म कला (माइक्रो आर्ट) से तैयार की, दीक्षा ने केवल 22 मिनट में ये चित्र बनाए
  3. इतने छोटे आकार की सतह पर 12 ज्योतिर्लिंगों को उकेरना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य था

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। चने की दाल पर 12 ज्योतिर्लिंग बनाकर उज्जैन की कलाकार दीक्षा कुशवाह ने वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया। यह रिकॉर्ड दीक्षा ने शिप्रा फाइन आर्ट कॉलेज के प्राचार्य डा. अभिषेक तोमर के सानिध्य में हासिल किया।

दीक्षा कुशवाह ने 8 मिमी आकार के चने की दाल के दाने पर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग की आकृतियां बनाईं। दीक्षा ने यह चित्रकारी सूक्ष्म कला (माइक्रो आर्ट) से तैयार की। दीक्षा ने केवल 22 मिनट में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग के चित्र बनाए।

छोटे आकार की सतह पर बारीकी से उकेरना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य था

यह कलाकृति उन्होंने 13 अप्रैल को तैयार की थी। इतने छोटे आकार की सतह पर 12 ज्योतिर्लिंगों को सटीकता और बारीकी के साथ उकेरना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य था। इसके लिए विशेष उपकरणों का सहारा लेना पड़ा।

रिकॉर्ड दर्ज होने पर दीक्षा ने जाहिर की खुशी

इस कलाकृति को तैयार करने पर अब दीक्षा का नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इसका उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया है। वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के बाद खुशी जताते हुए दीक्षा ने इसका श्रेय शिप्रा फाइन आर्ट कॉलेज के प्राचार्य डा. अभिषेक तोमर को दिया है। वहीं प्राचार्य तोमर और कॉलेज के स्टाफ ने भी दीक्षा की इस उपलब्धि को लेकर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। शिप्रा फाइन आर्ट कॉलेज के प्राचार्य डा. अभिषेक तोमर ने दीक्षा की उपलब्धि की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने इसे कॉलेज, जिले और प्रदेश के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि दीक्षा ने सबका नाम रोशन किया है। दीक्षा के स्वजन और मित्रों ने भी इस रिकॉर्ड को लेकर खुशी जाहिर की है।

इंदौर नगर निगम का नवाचार: कबाड़ से सजे शहर के ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ फैला रहे जागरूकता



Source link

Exit mobile version