Site icon Mahakal Mandir News

चंपत राय की गिरफ्तारी होनी चाहिए, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप


नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। अयोध्या राम मंदिर को लेकर ट्रस्ट का गठन विवादों में रहा है। अब जबकि चंदा चोरी जैसा भ्रष्टाचार उजागर हो गया है तो इसकी जिम्मेदारी भी इसके कर्ता-धर्ताओं को लेनी चाहिए। ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले चंपत राय की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

यह आरोप पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने शनिवार को यहां सर्किट हाउस में एक पत्रकार वार्ता में लगाए। कहा कि चंपत राय जैसे लोगों ने राम मंदिर के नाम पर करोड़ों का चंदा लिया। हमने भी चंदा दिया। लेकिन ये लोग हिसाब नहीं दे रहे। जिन लोगों को गिरफ्तार किया, उनका रिमांड नहीं लिया गया, सीधे जेल भेज दिया।

भाजपा के नेता सनातन का अपमान कर रहे हैं। जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। कांग्रेसियों के भाजपा में जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हर जगह बिकाऊ और टिकाऊ माल होता है। हम टिकाऊ हैं, जो बिकाऊ थे, वे सब भाजपा में चले गए। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, विधायक दिनेश जैन, राजेन्द्र वशिष्ठ, बटुकशंकर जोशी उपस्थित थे।

सामाजिक कार्यों में क्षत्राणियों को आगे बढ़कर भाग लेना चाहिए

बड़नगर। सामाजिक कार्यों में क्षत्रानियों को आगे बढ़कर भाग लेना चाहिए। नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार, संस्कृति का पूर्ण ज्ञान होना चाहिए। महाराणा प्रताप के चरित्र से शिक्षा मिलती है कि बहादुरी, त्याग, तपस्या से सफलता प्राप्त होती है। समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी देना चाहिए।

यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने दिग्विजय समाज उत्थान समिति, बड़नगर के तत्वावधान में पाला रोड स्थित महाराणा प्रताप राजपूत बोर्डिंग हाउस में आयोजित महाराणा प्रताप सिंह की जयंती के अवसर पर कही। विशेष अतिथि शुजालपुर के पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाड़ा थे।

अध्यक्षता सुरेंद्रसिंह सिसोदिया ने की। स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष नारायण सिंह राठौर ने दिया। समारोह में उत्कृष्ट सेवा व समर्पण के लिए राजपूत समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों जालम सिंह चावड़ा व जालम सिंह राजावत का अभिनंदन किया गया। समारोह में अतिथियों ने महाराणा प्रताप सिंह की मूर्ति का अनावरण, निर्मित द्वार, टीनशेड, रसोईघर व नव-शृंगारित बोर्डिंग हाउस का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर कमल सिंह पंवार व होशियार सिंह सिसोदिया द्वारा संस्था को एक-एक लाख रुपये दान देने पर सम्मान किया। संचालन पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सिसोदिया ने किया। आभार पूर्व जनपद अध्यक्ष होशियार सिंह राजावत ने माना। इस अवसर पर विक्रमसिंह कंथारखेडी, प्रवीण सिंह राठौर, महेश परमार, दिनेश जैन, भोम सिंह पंवार, लालसिंह पंवार, कान्हसिंह राठौर आदि उपस्थित रहे। जानकारी संस्था सहसचिव धनंजय सिंह सिसोदिया ने दी।

दिग्विजय सिंह ने उज्जैन जमीन मामले में मोहन सरकार के निर्णय को दी ‘क्लीनचिट’, कहा- ट्रस्ट को संपत्ति देने में कोई घोटाला नहीं



Source link

Exit mobile version