उज्जैन के दवा बाजार क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर युवती पर चाकू से हमले से सनसनी फैल गई।

HighLights
- सुनील नाम के युवक ने युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया
- घायल युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है
- युवती पर हमले का कारण अभी साफ नहीं हुआ, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन शहर के दवा बाजार क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक युवती पर चाकू से हमला किए जाने की घटना से सनसनी फैल गई। घायल युवती को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार पूजा उर्फ गुनगुन (19) पुत्री रवि रजक, निवासी बापू नगर, दवा बाजार स्थित धर्मवीर सिंह की दयाल फार्मा एजेंसी पर पिछले आठ माह से कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है।
शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे वह काम पर जाने के लिए दवा बाजार पहुंची थी। इसी दौरान दवा बाजार के गेट के पास सुनील नामक युवक ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमले में युवती को कई गंभीर चोटें आई हैं। उसके सिर, गर्दन और पेट में घाव हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।