Ujjain Railway Station: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार से वंदे भारत, अवंतिका एक्सप्रेस सहित नई दिल्ली और मुंबई से आने वाली ट्रेनों का प्लेटफार्म बदला …और पढ़ें

HighLights
- इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20911 अब प्लेटफार्म नंबर 1 पर आएगी
- मुंबई सेंट्रल-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस 12961 अब प्लेटफार्म 1 की बजाय प्लेटफार्म 2 आएगी
- नई दिल्ली-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस 20156 अब प्लेटफार्म 2 पर रात 10:20 बजे आएगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। रेलवे ने मंगलवार से नई दिल्ली से उज्जैन आने वाली दो ट्रेनों और मुंबई से आने वाली अवंतिका एक्सप्रेस का प्लेटफार्म नंबर एक के बजाए दो कर दिया है। इसी प्रकार इंदौर से भोपाल होकर नागपुर जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक से चलेगी।
कुल चार ट्रेनों का उज्जैन स्टेशन पर निर्धारित प्लेटफार्म में बदलाव किया है। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों के प्लेटफार्म संशोधित किए गए हैं। ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इन ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले
- ट्रेन संख्या 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस अब प्लेटफार्म नंबर एक पर सुबह 6:50 बजे आकर पांच मिनट ठहराव के बाद 6:55 बजे रवाना हो जाएगी।
- ट्रेन संख्या 12961 मुंबई सेंट्रल-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस अब प्लेटफार्म नंबर एक के बजाए प्लेटफार्म नंबर दो पर सुबह 7:30 बजे आकर पांच मिनट के ठहराव केबाद 7:35 बजे इंदौर केलिए रवाना हो जाएगी।
- ट्रेन संख्या 12416 नई दिल्ली-इंदौर एक्सप्रेस अब प्लेटफार्म नंबर एक के बजाए दो पर सुबह 8:20 बजे आकर पांच मिनट के ठहराव के बाद सुबह 8:25 बजे इंदौर रवाना हो जाएगी।
- ट्रेन संख्या 20156 नई दिल्ली-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस अब प्लेटफार्म नंबर एक के बजाए दो पर आएगी। ट्रेन रोजाना सुबह 0:20 बजे आकर पांच मिनट के ठहराव के बाद 10:25 बजे इंदौर के लिए रवाना हो जाएगी।
- रेलवे के अनुसार उक्त ट्रेनों के प्लेटफार्म के अलावा अन्य किसी व्यवस्था में बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों से स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन का प्लेटफार्म एक बार फिर जांच लेने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें- हैरतअंगेज Video: युवक के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, फिर हुआ ऐसा