उज्जैन जिले में कंट्रोल दुकानों से राशन लेने वाले 2.80 लाख से ज्यादा लोग मुश्किल में हैं। पिछले 5 साल में बायोमेट्रिक सिस्टम इस्तेमाल न करने से इनका ब…और पढ़ें

HighLights
- बिना री-ईकेवाईसी कराए अब राशन नहीं मिलेगा
- कुछ लोगों के आधार भी अपडेट हो गए हैं
- आज से जुलाई महीने का राशन बंटना हुआ शुरू
डिजिटल डेस्क, उज्जैन। उज्जैन जिले में कंट्रोल की दुकानों से राशन लेने वाले 2.80 लाख लोग मुश्किल में आ गए हैं। दरअसल इनका बायोमेट्रिक लॉक हो गया है, इसके बिना यह राशन नहीं ले सकेंगे। राशन पाने के लिए इन्हें री-ईकेवाईसी कराना होगा। जानकारी के अनुसार ये वाले लोग हैं जिन्होंने पिछले करीब 5 साल में बायोमैट्रिक सिस्टम का उपयोग ही नहीं किया है।
इनमें से कुछ लोगों के आधार भी अपडेट हो गए, ऐसे में करीब 2.80 लाख से ज्यादा लोगों को फिर से ईकेवाईसी कराना होगी। प्रशासनिक अधिकारियों को इस बात का डर भी सता रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बायोमेट्रिक लॉक होने से राशन नहीं मिला तो वो हंगामा कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इस करीब 15 हजार से अधिक लोगों ने राशन के लिए फिर से ईकेवाईसी करवा लिया है।
इस महीने री-केवाईसी का काम पूरा हो जाएगा
जानकारी के मुताबिक इस महीने सभी का री-केवाईसी का काम पूरा करवा लिया जाएगा। इनमें से कई लोग ऐसे हैं जो लंबे समय से राशन की दुकानों पर नहीं पहुंचे। 1 जुलाई से इस महीने के राशन का वितरण शुरू हो गया है। इसके साथ ही कंट्रोल दुकानों पर पीओएस मशीनों के जरिए ही इन लोगों का री-ईकेवाईसी कराना शुरू कर दिया गया है। जुलाई में करीब सभी लोगों का री-ईकेवाईसी हो जाएगा।
उज्जैन जिले में कंट्रोल की दुकानों से 12.20 लाख लोग राशन लेते हैं, इनमें से 2.80 लाख से ज्यादा लोगों के साथ बायोमेट्रिक लॉक होने की समस्या सामने आई। अब जल्द ही री-केवाईसी कराकर इन लोगों को राशन दिया जाएगा।