11 साल की बालिका के साथ दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के लिए वे बालिका को 75 वर्षीय बुजुर्ग के घर ले गए थे। …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि,उज्जैन । झारड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली 11 साल की बालिका के साथ दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के लिए वे बालिका को 75 वर्षीय बुजुर्ग के घर ले गए थे। यहाँ एक वृद्ध व 57 वर्षीय व्यक्ति घर के बाहर पहरा देते रहे। इस दौरान एक युवक ने मोबाइल से दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग, अधेड़ व युवक को जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया।
क्या है मामला
पुलिस ने बताया कि 28 मार्च को थाना क्षेत्र में रहने वाली 11 साल की बालिका को क्षेत्र के ही दो नाबालिगों ने बहला-फुसला लिया था। इसके बाद दोनों उसे भंवर (75 वर्ष) के घर ले गए, जहाँ उन्होंने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान भंवर व उसका साथी नाथू स्वरूप (57 वर्ष) बाहर निगरानी करते रहे। वारदात के समय राहुल (22 वर्ष) भी मौके पर आ गया था, जिसने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया।
परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी
बालिका ने घर जाकर परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भंवर, नाथू स्वरूप व राहुल सहित दोनों नाबालिगों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से भंवर, राहुल व नाथू को जेल और नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह भेजने के आदेश जारी हुए। आरोपियों के मोबाइल की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- MP हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: ‘अधिकार मृत्यु के साथ खत्म नहीं होते’, मृतक अधिकारी के परिवार को मिलेगा प्रमोशन लाभ

