उज्जैन-भोपाल रेल लाइन पर तराना रोड रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार सुबह दुर्घटना हो गई। टिल्लर नदी पर बने पुल से पुरानी गार्डर निकालकर नई लगाई जा रही थी …और पढ़ें
HighLights
- उज्जैन और भोपाल रेल मार्ग पर बड़ा हादसा
- मरम्मत के दौरान गार्डर सहित क्रेन नदी में गिरी
- उज्जैन-भोपाल ट्रैक पर ओएचई लाइन प्रभावित
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन-भोपाल रेल लाइन पर तराना रोड रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार सुबह दुर्घटना हो गई। टिल्लर नदी पर बने पुल से पुरानी गार्डर निकालकर नई लगाई जा रही थी। इस दौरान क्रेन जमीन में धंसने के कारण असुंतलित होकर गार्डर सहित नदी में गिर गई। इससे पुल के ऊपर स्थित ओएचई वायर टूट गया। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कार्य के लिए तीन घंटे का ब्लाक लिया गया था। वायर टूटा नहीं था, उसे हटाया गया था। सिंगल लाइन से ट्रेनों का संचालन किया गया, देर शाम छह बजे ही सुधार कार्य पूरा किया गया।
पुराने ब्रिज के मेंटनेंस के दौरान हुआ हादसा
रेलवे प्रशासन द्वारा उज्जैन-भोपाल रेल मार्ग पर तराना रोड स्टेशन के समीप टिल्लर नदी पर बने पुल पर मेंटनेंस का काम किया जा रहा है। नदी पर बने दो ब्रिज से अप-डाउन ट्रेनों की आवाजाही होती है। इनमें से एक पुराने ब्रिज के गार्डर में खराबी होने के चलते गुरुवार से उसे बदलने का काम चल रहा था। रेलवे ने इसके लिए शुक्रवार सुबह तीन घंटे का ब्लॉक लिया था। सुबह साढ़े 8 से साढ़े 11 बजे तक ट्रेनों का संचालन रोका गया था।
जमीन में धंसी क्रेन, लाखों का नुकसान
शुक्रवार सुबह करीब दस बजे क्रेन से गार्डर बदला जा रहा था। इसी दौरान असंतुलित होने के कारण क्रेन गार्डर सहित नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि क्रेन जमीन में धंस गई थी। इस कारण असंतुलित होकर गिर गई थी। बताया जा रहा है कि क्रेन के गिरने से ओएचई वायर भी टूट गया था। मगर रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मेंटनेंस काम के लिए उसे पहले ही हटा दिया गया था। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें- मोनालिसा मामले में एमपी पुलिस ने शुरू की जांच, पिता के बयान दर्ज… कहा- बेटी नाबालिग, धोखे से कराई शादी
राहत दल ने संभाला मोर्चा, शाम को बहाल हुआ काम
इधर, सूचना मिलते ही उज्जैन रेलवे स्टेशन से राहत दल मौके पर भेजा गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुबह 10 बजे हादसा होने के बाद ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ था। सिंगल लाइन से ही ट्रेनों का संचालन किया गया था। इधर फिर से सुधार कार्य शुरू किया गया था। शाम छह बजे काम पूरा हुआ है।
तराना रोड स्थित टिल्लर नदी पर बने पुल पर मेंटनेंस का काम किया जा रहा है। शुक्रवार को तीन घंटे का ब्लाक था। क्रेन असंतुलित होकर गिरी थी। मगर ओएचई वायर को पहले ही हटाया जा चुका था। सुधार कार्य के बाद काम पूरा हो गया है।- मुकेश कुमार, पीआरओ रेलवे

