Mahakal Mandir News

उज्जैन में जिले में तेज बारिश के दौरान गुरुवार रात नाले में बहे सहायक पंचायत सचिव की अब भी तलाश जारी


उज्जैन जिले में गुरुवार रात हुई तेज बारिश के दौरान इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गांवड़ी लोढ़ा में सहायक पंचायत सचिव सूर्यप्रताप सिंह सोनगरा बाइक सहि…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 04 Jul 2026 08:35:07 AM (IST)Updated Date: Sat, 04 Jul 2026 08:46:51 AM (IST)

उज्जैन में जिले में तेज बारिश के दौरान गुरुवार रात नाले में बहे सहायक पंचायत सचिव की अब भी तलाश जारी
इंगोरिया में सहायक सचिव की तलाश करते हुए तैराक दल।

HighLights

  1. शुक्रवार को उज्जैन से 7 तैराक जवानों की विशेष टीम भी भेजी गई
  2. मोटर बोट और लाइन सर्च तकनीक से तलाश जारी है
  3. इसी बारिश में जगोटी में केशुलाल आंजना भी बाइक सहित बह गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गांवड़ी लोढ़ा में नाले के तेज बहाव में बाइक सहित बहे सहायक पंचायत सचिव सूर्यप्रताप सिंह सोनगरा का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। गुरुवार रात हुई घटना के बाद से होमगार्ड, पुलिस और तैराकों की टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब आठ बजे सूर्यप्रताप सिंह सोनगरा बाइक से जा रहे थे।

इसी दौरान तेज बहाव वाले खंतीनुमा नाले को पार करते समय वे बाइक सहित पानी में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही टीआइ दीपेश व्यास व टीम मौके पर पहुंच गई थी। इसके अलावा होमगार्ड डीआरसी बड़नगर से सैनिक धर्मेंद्र डाबी एवं क्यूआरटी के सैनिक बने सिंह तथा इंगोरिया थाना से सैनिक सुभाष राठौड़ आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और रात में ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

रेस्क्यू टीम को रात करीब डेढ़ बजे नाले से बाइक मिल गई थी, लेकिन सहायक सचिव का कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को उज्जैन से सात तैराक जवानों की विशेष टीम भी मौके पर भेजी गई थी। होमगार्ड अधिकारियों के अनुसार जवान कीचड़ और तेज बहाव वाले क्षेत्र में उतरकर लगातार तलाश कर रहे हैं। मोटर बोट और लाइन सर्च तकनीक की मदद से नाले व आसपास के क्षेत्र में खोजबीन जारी है। राहत एवं बचाव दल ने बताया कि सहायक सचिव की तलाश के लिए अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

जगोटी में बाइक सहित बहा ग्रामीण, बाल-बाल बचा

गुरुवार शाम को हुई तेज बारिश के चलते गांव के नजदीक खेड़ा-खजुरिया मार्ग पर झालडा खाल की रपट पुलिया पर पानी का बहाव तेज हो गया। इसी दौरान गांव का निवासी केशुलाल आंजना मोटरसाइकिल लेकर पैदल पुलिया पार कर रहा था। उसके साथ दो युवक और थे। तेज बहाव में केशुलाल बाइक सहित बह गया।



Source link

Exit mobile version